Skip to content
  • Fri. Apr 24th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
अपराध

पेट्रोल डालकर जलाई गई यूकेडी नेता की कार,जांच में जुटी  पुलिस

Byjansamvad bureau

May 2, 2024 #उक्रांद

हरिद्वार, 2 मई : घर के बाहर खड़ी कार पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा देने का मामला सामने आया है। कार को आग के हवाले करने की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कार स्वामी ने एक व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस मुकदमा दर्ज करने में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार के यूकेडी एवं व्यापारी नेता सुमित अरोड़ा की घर के सामने खड़ी उनकी कार में एक युवक ने आग लगा दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। सुमित अरोड़ा ने नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर खड़खड़ी निवासी युवक को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

सत्यम विहार भूपतवाला निवासी उत्तराखंड क्रांति दल के व्यापार प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया है कि बीती रात घर के बाहर खड़ी उनकी कार में युवक ने पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। जिससे कार पूरी तरह जल गयी। आसपास अन्य वाहन भी खड़े थे। जिससे बड़ी घटना हो सकती थी। सुमित अरोड़ा ने आरोप लगाया कि युवक ने उन्हें अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी भी दी है। जिससे वह और उनका परिवार भयभीत है। सुमित अरोड़ा ने बताया युवक नशे का आदि है।

Post navigation

जमीनी विवाद में हरियाणा के बदमाश ने मालदेवता चौकी के चौकी इंचार्ज को गोली मारी
आईपीएल मैचो में  सटृा लगाते 9  गिरफ्तार

By jansamvad bureau

Related Post

अपराध

दबगों ने युवक पर किया जानलेवा हमला,हालत गंभीर

Nov 14, 2025 Jan Samvad Desk
अपराध

फर्जी दस्तावेज रैकेट का खुलासा, सभी सीएससी सेंटर्स की होगी जांच

Nov 14, 2025 Jan Samvad Desk
अपराध

करोड़ों की ठगी का आरोपी जगदीश पुनेठा यूएई में गिरफ्तार

Nov 14, 2025 Jan Samvad Desk

You missed

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

March 21, 2026 Jan Samvad Desk
उत्तराखंड

जनता दर्शन में गूंजे फर्जी प्रमाण पत्र, जमीन और ठगी के मामले; एडीएम ने जांच के दिए आदेश

March 16, 2026 Jan Samvad Desk

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home