Skip to content
  • Thu. Oct 22nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
अपराध

आईपीएल मैचो में  सटृा लगाते 9  गिरफ्तार

Byjansamvad bureau

May 2, 2024 #आईपीएल

देहरादून। पुलिस ने आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले नौ लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से इलैक्ट्रानिक उपकरण व नगदी बरामद कर ली। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आज यहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को गोपनीय माध्यम से वर्तमान में चल रहे आईपीएल मैचो में ऑनलाइन सटृा लगाने वाले अर्न्तराष्ट्रीय गिरोह के सम्बंध में जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर एसएसपी द्वारा तत्काल थाना राजपुर पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठत किया गया, गठित टीमों द्वारा राजपुर क्षेत्रान्तर्गत ब्रहामण वाला गांव में पुरूकुल रोड के किनारे स्थित एक फ्लैट में दबिश देते हुए आईपीएल मैचो में ऑनलाईन सटृा लगा रहे 09 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में उनके द्वारा अपना नाम सिराज मेमन पुत्र अब्दुल फरीद निवासी सिविल लाइन निकट साई मंदिर जिला दुर्ग थाना सिविल लाइन छत्तीसगढ, सौरभ पुत्र जानकी राम निवासी आसाराम बापू के आश्रम के सामने जिला चिलवाड़ा, विवेक अधिकारी पुत्र इंद्र अधिकारी निवासी कोरबा थाना एक्सल जनपद कोरबा छत्तीसगढ़, लोकेश गुप्ता पुत्र सीताराम निवासी पीपल चौराहा थाना करोड़ मध्य प्रदेश, सोनू कुमार पुत्र उपेंद्र सिंह निवासी मिन्ह कॉलेज थाना औरंगाबाद जनपद औरंगाबाद बिहार, मोनू पुत्र हरीश निवासी अंबिकापुर थाना माली जनपद सरगुआ छत्तीसगढ, विकास कुमार पुत्र हरेंद्र निवासी कर्जा जनपद मुजफ्फरपुर बिहार, शिवम पुत्र अरुण निवासी थाना टिकरापारा जनपद रायपुर छत्तीसगढ़, शत्रुध्न कुमार पुत्र राजकुमार निवासी जीवन नाथ थाना सरैया जनपद मुजफ्फरपुर बिहार, बताया।

मौके पर पुलिस टीम द्वारा आरोंपियों के कब्जे से आनलाईन सटृा लगाने में इस्तेमाल किये जा रहे कुल 08 लैपटॉप, 50 मोबाइल फोन,एवं अन्य इलैक्ट्रॉनिक उपकरण व अन्य सामग्री हुई बरामद हुई। पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि ऑनलाइन सटृे का पूरा नेटवर्क दुबई से शुभम नाम के व्यक्ति द्वारा संचालित किया जाता है तथा देहरादून में सटटे का काम सिराज मेनन द्वारा देखा जाता है। आरोपी मोबाईल फोन के जरिये ऑनलाइन सटृे की साइट, लेजर, टाइगर तथा ऑल पैनल पर जाकर आनलाईन सटृा खिलवाते है तथा लोगो से पैसे लेकर बुकी का काम करते है। आनलाईन सटटे की साइटों की आईडी एंव लिंक को शुभम, निवासी छत्तीसगढ़ के द्वारा मोबाइल फोन के जरिये उपलब्ध करायी जाती है। शुभम द्वारा पैसे लेकर आरोपियों को सटटे के ऑनलाइन प्वांइन्टस उपलब्ध कराये जाते है, जिन्हें आरोपियों द्वारा आगे लोगो को ऑनलाइन बेचकर उनसे पैसे लेकर सटृा खिलवाया जाता है, जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा हो जाता है। सटटे की सारी धनराशि ऑनलाईन गूगल पे के माध्यम से ली जाती है।

आज भी आरोपियों द्वारा आईपीएल मैच में ऑनलाइन सटृा लगाकर लगभग 9 लाख रुपए का क्लैक्शन किया था तथा पूरे मैच में आरोपियों द्वारा लगभग 01 करोड का क्लैक्शन किया जाना था, परन्तु मैच समाप्त होने से पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। वर्तमान में चल रहे आईपीएल मैचो के दौरान पिछले एक माह में आरोपियों के खातों में लगभग 20 करोड़ रूपये के ट्राजेक्शन की पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई है।

Post navigation

पेट्रोल डालकर जलाई गई यूकेडी नेता की कार,जांच में जुटी  पुलिस
2 लाख 25 हजार 500 रुपए के नकली नोट बरामद

By jansamvad bureau

Related Post

अपराध

दबगों ने युवक पर किया जानलेवा हमला,हालत गंभीर

November 14, 2025 Jan Samvad Desk
अपराध

फर्जी दस्तावेज रैकेट का खुलासा, सभी सीएससी सेंटर्स की होगी जांच

November 14, 2025 Jan Samvad Desk
अपराध

करोड़ों की ठगी का आरोपी जगदीश पुनेठा यूएई में गिरफ्तार

November 14, 2025 Jan Samvad Desk

You missed

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

21 से 26 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में होंगे शिविर

October 15, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home