Skip to content
  • Thu. Apr 23rd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
अपराध

फर्जी दस्तावेज रैकेट का खुलासा, सभी सीएससी सेंटर्स की होगी जांच

ByJan Samvad Desk

Nov 14, 2025

हल्द्वानी। वनभूलपुरा इलाके में फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मामले ने प्रशासनिक स्तर पर हड़कंप मचा दिया है। मामला तब उजागर हुआ जब हल्द्वानी के वनभूलपुरा क्षेत्र के एक कॉमन सर्विस सेंटर में दस्तावेज़ लेखक द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करने की शिकायत सामने आई। जांच के दौरान आरोप लगा कि सरकारी दस्तावेज़ों से छेड़छाड़ की गई है। सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया है। इस गंभीर मामले में धारा 420 समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह ने बताया इस सीएससी सेंटर में वर्ष 2020 से अब तक जारी सभी प्रमाण पत्रों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहाकि यह मामला केवल एक सेंटर तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे वनभूलपुरा क्षेत्र के सीएससी सेंटर्स को शक के दायरे में रखा गया है। सभी सेंटर्स की व्यापक जांच की जाएगी।
ैएसडीएम राहुल शाह ने कहा कि फर्जी दस्तावेज़ बनाने का यह मामला अत्यंत गंभीर है। इससे सरकारी सेवाओं की विश्वसनीयता प्रभावित होती है। उन्होंने बताया कि टीम जल्द ही सभी रिकॉर्ड की जांच पूरी कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी। इधर मामले पर हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने भी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में ऐसे रैकेट्स काफी समय से सक्रिय है। इन पर कड़ी निगरानी की जरूरत है। मेयर ने कहा कि फर्जी दस्तावेज़ बनाने का यह काम किसी एक व्यक्ति या सेंटर से नहीं चल रहा, बल्कि इसके पीछे एक पूरा नेटवर्क है, जो व्यवस्थित तरीके से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह नेटवर्क न सिर्फ फर्जी दस्तावेज़ बल्कि नकली फैक्ट्री से लेकर अवैध कामों में भी लिप्त हो सक
फर्जी दस्तावेज़ तैयार करने का यह मामला न केवल प्रशासन के कामकाज पर सवाल खड़े करता है बल्कि आम जनता की सुरक्षा और विश्वसनीयता से भी जुड़ा है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद कई और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Post navigation

करोड़ों की ठगी का आरोपी जगदीश पुनेठा यूएई में गिरफ्तार
दबगों ने युवक पर किया जानलेवा हमला,हालत गंभीर

By Jan Samvad Desk

Related Post

अपराध

दबगों ने युवक पर किया जानलेवा हमला,हालत गंभीर

Nov 14, 2025 Jan Samvad Desk
अपराध

करोड़ों की ठगी का आरोपी जगदीश पुनेठा यूएई में गिरफ्तार

Nov 14, 2025 Jan Samvad Desk
अपराध

पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद पति फरार,तलाश में जुटी पुलिस

Nov 12, 2025 Jan Samvad Desk

You missed

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

March 21, 2026 Jan Samvad Desk
उत्तराखंड

जनता दर्शन में गूंजे फर्जी प्रमाण पत्र, जमीन और ठगी के मामले; एडीएम ने जांच के दिए आदेश

March 16, 2026 Jan Samvad Desk

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home