Skip to content
  • Thu. Jul 23rd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
अपराध

दबगों ने युवक पर किया जानलेवा हमला,हालत गंभीर

ByJan Samvad Desk

Nov 14, 2025

हरिद्वार। दबंगों पर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि मामूली बात को लेकर युवक के साथ मारपीट की गई है। युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हु
पूरा मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के कलालहटी गांव का बताया जा रहा है। यहां दरियापुर गांव का एक युवक दूध की एक डेयरी पर दूध देने के लिए गया था, जैसे ही वह डेयरी में दूध दे रहा था तभी तीन लोग हाथ में धारदार हथियार लेकर वहां पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने युवक पर एक दम से हमला कर दिया गया। मारपीट की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि हमला होने के बाद युवक ज़मीन पर गिर पड़ा. हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तीन लोगों ने युवकों ने आकर उनके सामने दूध देने आए युवक पर हमला किया है। जिसके बाद वह लहूलुहान हो गया। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल युवक के परिजनों ने पुलिस को इस मामले में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया मामला दरियापुर गांव में दो वाहन आपस मे टकराने को लेकर हुआ है। उन्होंने बतायाकि दोनों पक्षो में आपस में गाड़ी टकराने को लेकर कहा सुनी होने के बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे गांव में जाकर युवक के साथ मारपीट की है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Post navigation

फर्जी दस्तावेज रैकेट का खुलासा, सभी सीएससी सेंटर्स की होगी जांच

By Jan Samvad Desk

Related Post

अपराध

फर्जी दस्तावेज रैकेट का खुलासा, सभी सीएससी सेंटर्स की होगी जांच

Nov 14, 2025 Jan Samvad Desk
अपराध

करोड़ों की ठगी का आरोपी जगदीश पुनेठा यूएई में गिरफ्तार

Nov 14, 2025 Jan Samvad Desk
अपराध

पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद पति फरार,तलाश में जुटी पुलिस

Nov 12, 2025 Jan Samvad Desk

You missed

उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण :धरना स्थल पर राज्य आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं को किया याद

July 13, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष नवनीत गुसाईं का आकस्मिक निधन

July 12, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home