Skip to content
  • Mon. Sep 14th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

स्मार्ट सिटी के 16 प्रोजेक्ट हुए पूर्णः अग्रवालशहरी विकास मंत्री ने ली स्मार्ट सिटी परियोजना की समीक्ष बैठक

Byjansamvad bureau

Mar 14, 2024 #स्मार्ट सिटी

देहरादून, 14 मार्च: शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ स्मार्ट सिटी परियोजना के संबंध में समीक्षा बैठक की। मंत्री ने देहरादून में 10 वार्डों के अन्तर्गत चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्यों से संतुष्टि जताते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों में 16 प्रोजेक्ट अभी तक पूर्ण कर लिए गये हैं जिनमें 7 स्मार्ट शौचालय, 3 स्मार्ट स्कूल, क्रैश बिल्डिंग, मॉर्डन दून लाइब्रेरी का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा 30 इलेक्ट्रॉनिक बसें भी चल रही हैं। उन्होंने कहा कि 24 स्मार्ट वाटर एटीएम, 1 नेशनल फ्लैग दिलाराम चौक पर स्थापित किया गया है। 120 स्मार्ट वेस्ट वाहन नगर निगम तथा जल संस्थान को हस्तान्तरित किये जा चुके हैं।
शहरी विकास मंत्री ने कहा कि परेड ग्राउण्ड तथा पलटन बाजार में स्मार्ट सिटी के कार्य पूर्ण हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट वाटर मीटर लगाने का कार्य भी लगभग पूर्ण कर लिया गया है। मंत्री ने कहा कि स्मार्ट रोड, सिवरेज तथा ड्रेनेज का कार्य तेजी से चल रहा है तथा जून 2024 तक इन कार्यों को पूर्ण करने हेतु कार्यदायी संस्थाओं तथा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
मंत्री ने स्मार्ट सिटी परियोजना से जुड़े हुए अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से ससमय पूर्ण कर लिया जाय। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत बनने वाली ग्रीन बिल्डिंग के कार्य में मानकों की स्वीकृति समय पर न मिलने के कारण विलम्ब हुआ है जिसे पूर्ण करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यस्थलों का समय-समय पर अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाए। मंत्री ने कहा कि आगामी कुछ समय में पर्यटन की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण चारधाम यात्रा प्रारंभ होने वाली है जिसको ध्यान में रखते हुए स्मार्ट सिटी के लम्बित कार्यों को तय समय-सीमा के अन्तर्गत पूर्ण कर लिया जाए। इस अवसर पर बैठक में सीईओ, स्मार्ट सिटी परियोजना व जिलाधिकारी, देहरादून, सोनिका तथा अन्य संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

चार साल की बच्ची से रेप के प्रयास में 5 साल की सजाअगस्त 2021 की घटना में कोर्ट ने सुनाया फैसला
त्रिवेंद्र रावत के रुड़की आगमन से कार्यकर्ताओं में जोश, होर्डिंग से पटा शहर

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी

Sep 13, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

वोट का अधिकार और अदालत, जिसने नज़रें फेर लीं

Sep 13, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

Sep 3, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी

September 13, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

वोट का अधिकार और अदालत, जिसने नज़रें फेर लीं

September 13, 2026 rawat sanjay
प्रसंग में

मोबाईल चलाते हो! औऱ विष्णु अटल को नहीं जानते ? भारत के इस गौरव को भी आज जान लो।

September 9, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

September 3, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home