Skip to content
  • Fri. Jul 31st, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

चार साल की बच्ची से रेप के प्रयास में 5 साल की सजाअगस्त 2021 की घटना में कोर्ट ने सुनाया फैसला

Byjansamvad bureau

Mar 14, 2024 #अपराध

देहरादून, 14 मार्च: फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट जज पंकज तोमर की कोर्ट ने बीते बुधवार को 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में सुनवाई की। इसी बीच कोर्ट ने आरोपी युवक को दोषी ठहराते हुए 5 साल की सजा सुनाई और 10000 रुपए का जुर्माना भी लगाया। इस जुर्माने की राशि में से 8000 रुपए पीड़िता को दिए जाएंगे।
बता दें कि राजपुर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने 12 अगस्त 2021 को थाना राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी चार साल की बेटी बाथरूम में खुद को साफ कर रही थी, तभी पिता ने देखा कि उनकी बेटी के कपड़ों पर कुछ आपत्तिजनक लगा हुआ है। वहीं, जब पिता द्वारा इसके बारे में पूछा गया, तो बच्ची ने आपबीती बताई। पुलिस ने शिकायत मिलने के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी युवक से पूछताछ की गई, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। घटना के बाद पुलिस द्वारा पीड़िता का मेडिकल कराया गया, जिसमें दुष्कर्म या किसी प्रकार की चोट की बात सामने नहीं आई। इसके अलावा पुलिस ने मामले में एफएसएल से भी जांच कराई। उसके बाद थाना राजपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। शासकीय अधिवक्ता किशोर कुमार सिंह ने बताया कि अदालत में अभियोजन की ओर से कुल सात गवाह पेश किए गए जिसके आधार पर आरोपी युवक को दोषी पाते हुए 5 साल का कारावास और 10 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया। उन्होंने कहा कि दोषी को न्यायालय से हिरासत में लेकर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है

Post navigation

ओम पर्वत और आदि कैलाश में हवाई सेवा के विरोध में उतरे ग्रामीणलोक सभा चुनाव 2024 का बहिष्कार करने की दी चेतावनी
स्मार्ट सिटी के 16 प्रोजेक्ट हुए पूर्णः अग्रवालशहरी विकास मंत्री ने ली स्मार्ट सिटी परियोजना की समीक्ष बैठक

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

Jul 14, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण :धरना स्थल पर राज्य आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं को किया याद

Jul 13, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण :धरना स्थल पर राज्य आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं को किया याद

July 13, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष नवनीत गुसाईं का आकस्मिक निधन

July 12, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home