Skip to content
  • Fri. Oct 30th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

त्रिवेंद्र रावत के रुड़की आगमन से कार्यकर्ताओं में जोश, होर्डिंग से पटा शहर

Byjansamvad bureau

March 15, 2024 #त्रिवेंद्र सिंह रावत

रुड़की, 15 मार्च: टिकट मिलने के बाद पहली बार दिल्ली से रुड़की पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्वागत को लेकर नारसन बॉर्डर से रुड़की तक कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पर अपने प्रत्याशी का स्वागत करने के लिए टेंट लगाए हुए हैं। इतना ही नहीं भाजपा कार्यकर्ताओं से लेकर आमजन तक उनके स्वागत को लेकर होर्डिंग व अन्य संसाधनों के जरिए अपनी शुभकामनाएं देने को आतुर है।
आपको बता दे जब से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का हरिद्वार लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी द्वारा टिकट की घोषणा की गई है तभी से हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कहीं पर लोग आतिशबाजी कर रहे हैं तो कहीं पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। इसी के चलते जब आज हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं को जानकारी मिली कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज दिल्ली से रुड़की पहुंच रहे हैं तो भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन उनके स्वागत को लेकर तैयारी में जुट गया। इतना ही नहीं नारसन बॉर्डर पर सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन उनके स्वागत करने को आतुर बैठा हुआ है। मंगलोर में भी उनके स्वागत को लेकर कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। इतना ही नहीं रुड़की शहर में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन द्वारा तो उनके स्वागत के लिए जगह-जगह पर टेंट लगाकर बैठे हुए हैं कि जैसे ही उनके प्रिय लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत आए तो वह उनका स्वागत फूल माला से लादकर करें। भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाइवे पर स्थित डिवाइडर पर होर्डिंग भी उनके स्वागत में लगाए हैं। शहर के साथ-साथ देहात क्षेत्र में भी त्रिवेंद्र सिंह रावत के नाम की घोषणा होने पर लोगों में खुशी का माहौल अलग ही देखने को मिल रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अब तो आमजन भी कह रहा है पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हरिद्वार लोकसभा से भारी मतों से विजई होंगे।

Post navigation

स्मार्ट सिटी के 16 प्रोजेक्ट हुए पूर्णः अग्रवालशहरी विकास मंत्री ने ली स्मार्ट सिटी परियोजना की समीक्ष बैठक
मुख्यमंत्री ने चयनित 27 अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में बैठक, सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता एवं पर्यटकों की सुविधाओं पर विशेष फोकस

October 28, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

कम्युनिस्ट नेता एवं ‘टिहरी की जनक्रांति’ के लेखक डॉ. गिरिधर पंडित का निधन

October 25, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्टएक दिवसीय रोजगार मेले में 40 से अधिक दिव्यांग अभ्यर्थियों ने लिया भाग

October 23, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

डीएम डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में बैठक, सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता एवं पर्यटकों की सुविधाओं पर विशेष फोकस

October 28, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

कम्युनिस्ट नेता एवं ‘टिहरी की जनक्रांति’ के लेखक डॉ. गिरिधर पंडित का निधन

October 25, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्टएक दिवसीय रोजगार मेले में 40 से अधिक दिव्यांग अभ्यर्थियों ने लिया भाग

October 23, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित

October 23, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home