Skip to content
  • Fri. Jul 31st, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

ओम पर्वत और आदि कैलाश में हवाई सेवा के विरोध में उतरे ग्रामीणलोक सभा चुनाव 2024 का बहिष्कार करने की दी चेतावनी

Byjansamvad bureau

Mar 14, 2024 #लोकसभा चुनाव

पिथौरागढ़, 14 मार्च: सीमांत तहसील धारचूला में सरकार द्वारा ओम पर्वत और आदि कैलाश के दर्शन हेलीकॉप्टर से कराए जाने के निर्णय का विरोध तेज हो गया है। इसी क्रम में आज व्यास जनजाति संघर्ष समिति के आह्वान पर दारमा,चौदास और व्यास वैली के सैकड़ों ग्रामीणों ने नगर में पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ गांधी चौक, अटल चौक,मल्ली बाजार, घटधार और तहसील रोड़ में हेली सेवा के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए पर्यटन विभाग और सरकार का विरोध किया।
ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर जनसभा की। जिसमें व्यास घाटी के ग्रामीण महेंद्र बुदियाल ने कहा कि सरकार द्वारा लिए गए निर्णय से स्थानीय लोगों के हित प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने लाखों रुपए का लोन लेकर क्षेत्र में होमस्टे सहित पर्यटन व्यापार के लिए वाहन आदि में पैसा खर्च किया है। ऐसे में दिल्ली से सेवा शुरू होने पर सभी की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।
व्यास संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजन नबियाल ने कहा कि पर्यटन विभाग द्वारा हेलीकॉप्टर से आदि कैलाश और ओम पर्वत दर्शन करना दुर्भाग्यपूर्ण है। क्षेत्र में पर्यटन संबंधित सभी संसाधनों को पर्यावरण अनुकूल तरीके से विकसित करना होगा। लगातार हेली उड़ने से उच्च क्षेत्र में पारिस्थितिकी तंत्र पर प्रतिकूल असर पड़ने से दुर्लभ प्रजाति के जानवर जैसे हिम तेंदुआ,हिमालयन ब्लू शीप, कस्तूरी मृग,हिमालय थार और अन्य जीव पर भी गलत असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्णय वापस नहीं लेने पर तीनों घाटियों के दर्जनों गांवों में लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। वहीं, महासचिव हरीश कुटियाल ने कहा कि क्षेत्र में पर्यटन विभाग के सभी विश्राम गृहों में तालाबंदी करते हुए क्षेत्र की जनता असहयोग आंदोलन भी शुरू करेगी।

Post navigation

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ-देहरादून के बीच नई वंदे भारत ट्रेन का किया शुभारंभ
चार साल की बच्ची से रेप के प्रयास में 5 साल की सजाअगस्त 2021 की घटना में कोर्ट ने सुनाया फैसला

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

Jul 14, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण :धरना स्थल पर राज्य आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं को किया याद

Jul 13, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण :धरना स्थल पर राज्य आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं को किया याद

July 13, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष नवनीत गुसाईं का आकस्मिक निधन

July 12, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home