Skip to content
  • Wed. Jun 18th, 2025
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
अपराध

 फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी पाने का खुलासा करने से हड़कंप

Byjansamvad bureau

May 21, 2025 #फर्जीवाड़ा

देहरादून। विधानसभा और सचिवालय में बैकडोर भर्तियों के बाद अब फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी पाने के एक मामले का खुलासा बेरोजगार संघ के अध्यक्ष द्वारा किए जाने के बाद हड़कम्प मचा हुआ है। विधानसभा के सामने बीते रोज किए गए प्रदर्शन के बाद स्पीकर ऋितु खंडूरी द्वारा अब इस मामले की जांच कराने की बात कही जा रही है।
उल्लेखनीय है कि बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल द्वारा विधानसभा अध्यक्ष और सचिव को एक लिखित शिकायती पत्र में एक सप्ताह पूर्व डीडीओ पद पर तैनात एक अधिकारी के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों को फर्जी बताते हुए उनकी नियुक्ति को चुनौती दी गई। पत्र में खुलासा किया गया था कि इस अधिकारी ने अपने जो हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के शैक्षिक प्रमाण पत्र मथुरा वृंदावन के गुरुकुल से दर्शाए गए हैं उस गुरुकुल द्वारा कोई प्राइवेट परीक्षा आयोजित नहीं की जाती है। उनका कहना है कि इस आधार पर एक शिक्षक को पहले भी नौकरी से निकाला जा चुका है। उनका कहना है कि उनकी ग्रेजुएशन के सर्टिफिकेट भी जिस संपूर्णानंद संस्कृत महाविघालय का है वह भी फर्जी है।
संघ के अध्यक्ष का कहना है कि 66 सौ के ग्रेड पे में नौकरी करने वाले अधिकारी अब तक करोड़ से ऊपर वेतन सरकार से ले चुके हैं उनकी नियुक्ति कैसे हुई किसने कराई इसकी भी जांच होनी चाहिए। उनका साफ कहना है कि बैकडोर भर्तियोें को लेकर कार्रवाई करने वाली स्पीकर खंडूरी अगर इस मामले में कार्यवाही नहीं करेगी तो वह विधानसभा पर अनिश्चितकालीन धरना देने पर मजबूर होंगे। यही नहीं उन्होंने कहा है कि राज्य में नौकरियों में हुए फर्जीवाडे़ का कोई और छोर नहीं है आने वाले दिनों में कुछ और बड़े खुलासे करने वाले हैं।

Post navigation

₹7 लाख में तय किया था लैब अटेंडेंट एग्जाम
गढ़वाल विश्वविद्यालय के डा. पुरोहित को मिला 28 वां गौरा देवी पर्यावरण सम्मान

By jansamvad bureau

Related Post

अपराध

गढ़वाल विश्वविद्यालय के डा. पुरोहित को मिला 28 वां गौरा देवी पर्यावरण सम्मान

Jun 5, 2025 jansamvad bureau
अपराध उत्तराखंड

₹7 लाख में तय किया था लैब अटेंडेंट एग्जाम

May 19, 2025 jansamvad bureau
अपराध

 कृषि-भूमि विवाद: रिश्वत लेते अपर तहसीलदार का पेशकार गिरफ्तार

May 19, 2025 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, भारी नुकसान का अंदेशा, जांच में जुटी पुलिस

June 18, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

उत्तराखंड में हेली सेवा की सुरक्षा पर खड़े हो रहे सवाल?

June 17, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

भूमि फर्जीवाडे़ की शिकार; पुलमा देवी की पीड़ा से द्रवित हुए डीएम बैठाई एसआईटी जांच

June 17, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया वेयर हाउस का निरीक्षण

June 17, 2025 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home