आशुतोष ममगाईं

देहरादून,  प्रेमांजलि मासिक पत्रिका और हिमालय न्यूज के संपादक आशुतोष ममगाईं का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकारों में शोक की लहर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोहपर 1 बजे उन्हें बुखार की शिकायत होने पर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ कि उनका निधन हो गया। आशुतोष ममगाईं , केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डा. रमेश पोखियाल निशंक के मीडिया सलाहकार भी थे।
पत्रकारों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

#हिमालयन्यूज