Skip to content
  • Wed. Sep 16th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

कॉलेज प्रशासन से खफा छात्रों ने प्राचार्य कक्ष में की तालाबंदी

Byjansamvad bureau

Apr 5, 2025 #प्रसंग में

5 अप्रैल 2025, देहरादून, कालेज में हो रहे विकास कार्याे में हो रही लापरवाही के खिलाफ छात्र संघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में छात्रों ने प्राचार्य कक्ष में तालाबंदी की। शनिवार को डीएवी महाविघालय में छात्र संघ द्वारा प्राचार्य कार्यालय में तालाबंदी की गई तथा कॉलेज प्रशासन पर कॉलेज में हो रहे विकास कार्यों में हो रही लापरवाही पर रोष व्यक्त किया गया। छात्र संघ पदाधिकारियों ने बताया कि डीएवी महाविघालय के लाइब्रेरी के पुनर्निर्माण का कार्य विगत 2 सालों से गतिमान है प्राचार्य द्वारा मार्च अंत तक लाइब्रेरी को सुचारू करने का आश्वासन दिया गया किन्तु लचर रवैया के कारण छात्रों को आजतक भी रीडिंग रूम प्राप्त नहीं हुआ। जिस कारण सभी छात्र लाइब्रेरी के लाभ से वंचित हैं। पूर्व में भी लाइब्रेरी कार्यों में अनियमितता एवं कार्य में देरी के कारण छात्र संघ द्वारा समय समय पर महाविघालय प्रशासन को चेताया गया था। छात्र संघ पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्व में महाविघालय प्रांगण में सुविधा दी गई थी किन्तु विगत दो वर्षों से कॉलेज की स्थिति का जायजा लेने में भी महाविघालय प्रशासन नाकाम रहा जिस कारण आज छात्र संघ पदाधिकारी प्राचार्य कार्यालय पहुंचे एवं विरोध स्वरूप प्राचार्य की कुर्सी को कार्यालय के मुख्य द्वार पर रख दिया गया। छात्र संघ ने चेतावनी दी कि जब तक छात्रों को लाइब्रेरी नहीं मिलती तब तक प्राचार्य कक्ष में अनिश्चितकाल के लिए तालाबंदी रहेगी। इस अवसर पर छात्र संघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, छात्र संघ महासचिव सुमित कुमार, उपाध्यक्ष अनुज शाह, गौतम राणा सहित अनेकों छात्र मौजूद रहे।

Post navigation

मां-बेटी को जिंदा जलाने का प्रयास करने के आरोप में तीन गिरफ्तार
गौवंश सुरक्षा के लिए सख्त से सख्त कानून बनाए सरकारःसादाब

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी

Sep 13, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

वोट का अधिकार और अदालत, जिसने नज़रें फेर लीं

Sep 13, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

Sep 3, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी

September 13, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

वोट का अधिकार और अदालत, जिसने नज़रें फेर लीं

September 13, 2026 rawat sanjay
प्रसंग में

मोबाईल चलाते हो! औऱ विष्णु अटल को नहीं जानते ? भारत के इस गौरव को भी आज जान लो।

September 9, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

September 3, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home