Skip to content
  • Sat. Apr 25th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

राष्ट्रीय खेल के लिए तैयार इन्फ्रास्ट्रक्चर ने तैयार किए जायेंगे ओलपिंब के लिए खिलाड़ी

Byjansamvad bureau

Apr 5, 2025 #राष्ट्रीय खेल

5 अप्रैल 2025, देहरादून, उत्तराखंड में नेशनल गेम्स के लिए तैयार किए गए खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर से 2036 ओलंपिक के लिए खिलाड़ी तैयार किये जाएंगे। जिसके लिए उत्तराखंड खेल विभाग लिगेसी प्लान को तैयार कर रहा है। इसके तहत 2036 ओलंपिक के लिए उत्तराखंड से 30 से 40 खिलाड़ी तैयार करेगा।
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम स्थित खेल सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्य ने खेल विभाग के लिगेसी प्लान को लेकर बैठक ली। उन्होंने इस मौके पर कहा हाल में उत्तराखंड में हुए ऐतिहासिक नेशनल गेम्स के लिए प्रदेश में तैयार हुए वार्ड क्लास खेल अवस्थापन विकास को प्रदेश की लिगेसी के रूप में देखा जा रहा है। इसके उपयोग से यह साबित भी होना चाहिए। उन्होंने कहा उत्तराखंड के स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिगेसी प्लान को इस तरह से तैयार करना है। जिससे हम 10 साल बाद के लक्ष्यों पर अभी से काम करना शुरू कर सकें।
खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा हमारा लक्ष्य 2036 ओलंपिक में उत्तराखंड से 30 से 40 खिलाड़ियों को शामिल करना है। इसके लिए अभी से तैयारी करनी होगी। इसके अलावा उन्होंने अगले राष्ट्रीय खेलों में भी उत्तराखंड को टॉप फाइव में पहुंचाने के लिए भी खिलाड़ियों को तैयारी करने के निर्देश दिए है। खेल मंत्री रेखा आर्य ने बैठक के बाद बताया हम लिगेसी प्लान में 23 खेल अकादमी बनाने जा रहे हैं। उनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रमाण पत्र रखने वाले कोच अप्वॉइंट किये जाएंगे। इसके अलावा सहायक कोच भी होंगे।
खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया इन सभी अकादमियों की देखरेख संचालन के लिए एक हाई पावर स्पोर्ट्स अथॉरिटी आफ उत्तराखंड का गठन किया जा रहा है। जिसके मुखिया मुख्यमंत्री होंगे। इसमें कई विभागों के सचिव भी सदस्य होंगे। साथ ही उच्च शिक्षा जगत के लोगों को भी इसमें रखा जाएगा। खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया देशभर में खिलाड़ियों को तलाशने और तराशने का काम करने वाली संस्था स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया का भी इसमें सहयोग लिया जा रहा है।

Post navigation

डीएम की पड़ी नजर तो बदल गए दिव्यांग सामुदायिक केन्द्र के दिन
मां-बेटी को जिंदा जलाने का प्रयास करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

Mar 21, 2026 Jan Samvad Desk

You missed

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

March 21, 2026 Jan Samvad Desk
उत्तराखंड

जनता दर्शन में गूंजे फर्जी प्रमाण पत्र, जमीन और ठगी के मामले; एडीएम ने जांच के दिए आदेश

March 16, 2026 Jan Samvad Desk

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home