देहरादून, थाना नेहरू कालोनी क्षेत्र में हुए हत्याकाण्ड का 24 घंटे के भीतर पुलिस ने किया खुलासा, घटना में शामिल 04 अभियुक्त गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त 02 पिस्टल बरामद । घटना का त्वरित खुलासा करने पर पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा रू0: 2500/- के पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी।

दिनांक- 27 जनवरी  की रात्रि समय लगभग 22ः15 बजे थाना नेहरू कालोनी को सूचना प्राप्त हुई कि माता मंदिर रोड पर अजबपुर में 02 व्यक्तियों द्वारा राजेन्द्र पुण्डीर उर्फ राजू बाक्सर नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया कि स्कूटी सवार 02 व्यक्तियों द्वारा घटना को अजांम दिया गया है तथा मृतक राजेन्द्र पुण्डीर उपरोक्त को गोली मारने के बाद वह अपनी स्कूटी से फरार हुए हैं। घटना के सम्बन्ध में वादिनी अर्चना पुण्डीर की लिखित तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कालोनी में मु0अ0सं0: 31/21 धारा: 302 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के खुलासे हेतु  अलग-अलग टीमों का गठन कर जनपद से बाहर जाने वाले बार्डरों को सील कर सभी वाहनों की सघन चैकिंग शुरू की गयी। गठित पुलिस टीमों द्वारा मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर आस-पास के सीसीटीवी फुटेजों व अन्य साक्ष्यो के आधार पर घटना में विनय काम्बोज नामक व्यक्ति का नाम प्रकाश में आया, साथ ही यह तथ्य भी प्रकाश में आया कि मृतक राजेन्द्र पुण्डीर उर्फ राजू बाक्सर का शावेज नाम के व्यक्ति से प्राप्र्टी को लेकर विवाद चल रहा था तथा प्रकाश में आया अभियुक्त विनय काम्बोज शावेज खान का ही साथी है।  शावेज खान से सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपने साथी विनय काम्बोज, अनिकेत काम्बोज तथा फरीद खान के साथ मिलकर राजू बाक्सर को मारने का प्लान बनाया था तथा उसके लिये 02 पिस्टल किराये पर ली थी। दिनांक: 27-01-2021 को जब राजेन्द्र पुण्डीर उर्फ राजू बाक्सर मेरे अजबपुर वाले प्लाट पर आया तो मेरे अन्य साथी विनय काम्बोज व अनिकेत द्वारा प्लाट पर आकर उसे गोली मार दी और वहां से भाग गये।  घटना में वांछित चल रहे अन्य अभियुक्तों विनय काम्बोज तथा अनिकेत काम्बोज की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा सभी सम्भावित स्थलों पर दबिश दी गयी तथा आज दोनो अभियुक्तों को आई0एस0बी0टी0 के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की तलाशी लेने पर पुलिस टीम को उनके पास से घटना में प्रयुक्त दोनों पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद हुए।

नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त:-
01: शावेज खान पुत्र इनायतुल्ला खान, निवासी: अजबपुर थाना नेहरू कालोनी उम्रः 40 वर्ष।
02: विनय काम्बोज, पुत्र सुशील काम्बोज निवासी: औरंगाबाद पो0 शेरपुर, थाना बिहारी गढ, जनपद सहारनपुर, उम्र: 22 वर्ष
03: अनिकेत पुत्र संजय काम्बोज निवासी: बेहट, सहारनपुर उम्र: 20 वर्ष
04: फरीद खान पुत्र कासिम निवासी मोथरोवाला थाना नेहरू कालोनी देहरादून।

अभियुक्त अनिकेत काम्बोज के विरूद्ध थाना चिलकाना व बेहट में लूट के कई अभियोग पंजीकृत हैं, जिसके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
पुलिस से पूछताछ में अभियुक्त शावेज, जो उक्त घटना का मास्टर माइंड है, के द्वारा बताया गया कि मैं व राजू बाक्सर पार्टनरशिप में प्रापर्टी डीलिंग का काम किया करते थे। राजू अक्सर मेरे प्लाट पर शराब पीने के लिये आया करता था, पिछले कुछ समय से मेरा व राजू बाक्सर का प्रापर्टी व पैसों के लेनदेन को लेकर आपस में विवाद चल रहा था, जिस कारण मैने उसे रास्ते से हटाकर सारी प्रापर्टी खुद हडपने की योजना बनाई। इसके लिये मैने अपने साथी फरीद व विनय को अपनी योजना के बारे में बताते हुए उसमें शामिल कर लिया, विनय का पूर्व में कई बार राजू बाक्सर के साथ विवाद हो चुका था तथा राजू द्वारा उसके साथ कई बार मार-पीट व गाली-गलौच की गयी थी तथा फरीद पूर्व से ही प्रापर्टी डीलिंग का काम कर रहा था, जिस कारण वह उसकी हत्या करने के लिये तैयार हो गया। घटना को अंजाम देने के लिये विनय ने अपने एक साथी अनिकेत, जो सहारनपुर का रहने वाला है तथा जिसके विरूद्ध सहारनपुर में लूट व डकैती के कई अभियोग पंजीकृत हैं, से सम्पर्क किया तथा उसे हत्या के एवज में मोटी धनराशि देने का लालच देकर अपने साथ शामिल कर लिया। योजना के मुताबिक दिनाँक 27-01-2021 को विनय तथा अनिकेत मुझे फरीद के आफिस में मिले, जहां पर मैने राजेन्द्र पुण्डीर की हत्या के लिये विनय और अनिकेत को पिस्टल उपलब्ध करायी, उसके पश्चात हम चारो ने वहीं पर शराब पी। शाम के समय राजू बाक्सर जैसे ही मेरे प्लाट पर शराब पीने के लिये आया तो मैने तुरंत इसकी सूचना विनय व अनिकेत को दे दी। जिस पर विनय और अनिकेत मेरे प्लाट पर पहुंचे तथा विनय काम्बोज ने पिस्टल से राजू बाक्सर पर गोली चला दी, इसके पश्चात दोनो स्कूटी से वहां से फरार होकर सीधे फरीद के आफिस में आये, जहां पर करीब एक घण्टा रूकने के बाद दोनो फरीद के साथ उसके घर गये तथा फरीद को घर छोडने के बाद दोनो आईएसबीटी के पास एक निर्माणाधीन फ्लैट में छुप गये। आज जब वह दोनो देहरादून से भागने की फिराक में थे तो पुलिस टीम द्वारा उन्हें हत्या में प्रयुक्त पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया।