रैली के दौरान कांग्रेस नेताओं का स्वागत करते हुए

किच्छा, भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियो के विरोध मे आयोजित परिर्वतन यात्र के नगर पहुॅचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मुख्य बाजार में जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने सत्ता मे आने से पहले जनता को गुमराह करते हुए अनेक वादे किये परन्तु पूरे पॉच साल मे उन वादो पर कोई काम भाजपा सरकार नही कर पायी। 
जनता भाजपा की नीतियों तथा दोहरे चेहरे को पहचान चुकी है। इस मौके पर हरीश दुर्गापाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलक राज बेहड़, जिलाध्यक्ष जितेन्द्र पाल, नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा, पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, ब्लाक अध्यक्ष गुîóू तिवारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष महेन्द्र चावला, प्रदेश प्रवत्तफा संजीव कुमार सिह, हरीश पनेरु, शिल्पी अरोरा, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिह बिष्ट, ब्लाक प्रमुख दलजीत खुराना, सरवर यार खां, गुîóू तिवारी, पूर्व नगर अध्यक्ष भूपेन्द्र चैधरी, पुष्कर राज जैन, गणेश उपाध्याय, फिरदौस सलमानी, बंटी पपनेजा, सुरेश पपनेजा आदि ने अपने सम्बोधन मे भाजपा सरकार की नीतियांे का रखते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनता को गुमारह कर देश को विकास से दूर कर रही है जनता भाजपा की नीतियो को पहचान चुकी है। आगामी लोकसभा चुनाव मे देश की जनता विकास की सोच रखने वाली कांग्रेस पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करते हुए प्रदेश मे ही नही बल्कि  देश मे भाजपा का सूपड़ा साफ करेगी। इस मौके पर दुर्गेश गुप्ता, नासिर खां, धनिराम, दिलीप सिंह बिष्ट, प्रवीन सेन, फिरदौस सलमानी, तस्लीम रजा सलमानी, केवल हुडिया, अशोक मित्र, राजकुमार, विनोद कोरंगा, राकेश खुराना,अक्षय बाबा, मिस्बाल कुरैशी, इदरीश कुरैशी, तृप्त गम्भीर आदि मौजूद थे।