Skip to content
  • Mon. Jun 8th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

मॉक ड्रिल- दून में बजे एयर रेड साइरन,अलर्ट हुई पुलिस और एसडीआरएफ,लोगों को सुरक्षित निकाला

Byjansamvad bureau

May 7, 2025 #प्रसंग में

देहरादून 7 मई: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद युद्ध की आशंका बनी हुई है। जिसके चलते बुधवार को देशभर के 244 सिविल डिफेंस जिलों में मॉक ड्रिल किया गया। इसी कड़ी में देहरादून जिले में भी मॉक ड्रिल की गयी। इस मॉकड्रिल का आयोजन आम आदमी की सुरक्षा की दृष्टि से देहरादून जिला प्रशासन ने किया। इस मॉक ड्रिल में सभी विभागों का सहयोग लिया गया। प्रशासन और सिविल डिफेंस की ओर से बुधवार को देहरादून में  मॉक ड्रिल की गई। शाम 4.12 बजे एयर रेड सायरन बजे तो पुलिस और एसडीआरएफ अलर्ट हो गई। बजने के साथ मॉक ड्रिल शुरू हो जाएगी। पुलिस ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। शहर में आराघर पुलिस स्टेशन, धारा पुलिस स्टेशन, एनआईईपीवीडी, कलेक्ट्रेट और लक्खीबाग पुलिस स्टेशन पर लगे एयर रेड सायरन बजाए गए। पुलिस ने बड़े-बड़े आवासीय भवनों, सरकारी भवनों से लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का अभ्यास किया गया।
मॉक ड्रिल के दौरान भविष्य में होने वाले खतरों से भी लोगों को आगाह किया गया। एयर रेड के समय लोग किस तरह अपनी जान बचा सकते हैं यह सब जानकारी इस मॉक ड्रिल में दी गई। साथ ही ब्लैक आउट होने पर लोग किन किन वस्तुओं को अपने पास रखें और किनसे परहेज करें यह सब जागरूकता की जाएगी। इसे लेकर स्थानीय पुलिस को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

Post navigation

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से खुशी, सीएम धामी सहित लोगों ने सेना को दी बधाई
  ऋषिकेश: कैफे संचालक की गोली मारकर हत्या,पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

Jun 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

Jun 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

Jun 5, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

June 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

June 5, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home