Skip to content
  • Mon. Jun 8th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से खुशी, सीएम धामी सहित लोगों ने सेना को दी बधाई

Byjansamvad bureau

May 7, 2025 #ऑपरेशन सिन्दूर, #प्रसंग में

देहरादून 7 मई: प्रदेश की राजधानी देहरादून की सड़कों पर बुधवार सुबह भारत माता की जय के जयकारों की गूंज सुनाई दी। पाकिस्तान में भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के विरुद्ध चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद की सफलता की खुशी लोगों के चेहरे खिल उठे। राजधानी दून में योगाचार्य डा बिपिन जोशी के सानिध्य में गढ़ी कैंट में भारतीय सेना को बधाई दी गई। डॉ जोशी ने कहा कि आतंकवाद का अब खत्मा होना ही चाहिए। हर आतंकवादी को जमीन में गाड़ने तक कार्रवाई जारी रहनी चाहिए। स्कूल के प्रधानाचार्य वसंत उपाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में रैली में शामिल शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कहा कि हमें अपनी भारतीय सेना पर गर्व है। वहीं ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए बुधवार की सुबह पौराणिक टपकेश्वर महादेव देहरादून में भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक किया गया और भारतीय सैनिकों के लिए विशेष पूजा अर्चना की गई।
सीएम धामी ने एयर स्ट्राइक पर जताई खुशी। सीएम धामी ने सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर लिखा कि  पहलगाम आतंकी हमले से आक्रोश में भरे बैठे देश के लोग भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक से खुश हैं। उनका कहना है कि आतंकवादियों को इसी तरह नेस्तनाबूद किया जाना चाहिए। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जैसे ही रात में एयर स्ट्राइक की खबर लगी। उन्होंने एयर स्ट्राइक पर अपनी खुशी का इजहार किया।

Post navigation

ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट, पुलिस की संदिग्धों पर नजर,जगह-जगह तलाशी अभियान
मॉक ड्रिल- दून में बजे एयर रेड साइरन,अलर्ट हुई पुलिस और एसडीआरएफ,लोगों को सुरक्षित निकाला

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

Jun 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

Jun 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

Jun 5, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

June 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

June 5, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home