Skip to content
  • Sun. Mar 8th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
अपराध

पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद पति फरार,तलाश में जुटी पुलिस

ByJan Samvad Desk

Nov 12, 2025 #हत्या

उधम सिंह नगर। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में पति पर पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। आरोपी ने पांच साल पहले प्रेम विवाह किया था।  पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी हुई है।
सीओ सीटी रुद्रपुर प्रशांत कुमार ने इस पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के भूरारानी इलाके में किसी महिला की हत्या कर दी गई है। हत्यारोपी महिला का पति ही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की।
आशंका जताई जा रही है कि आरोपी पति ने गला दबाकर अपनी पत्नी की हत्या की है। फिलहाल साक्ष्य एकत्र करने के लिए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला की लाश घर में पड़ी हुई थी। पुलिस पूछताछ में एक महिला ने बताया कि बिहार निवासी अनिल ने मधु से पांच वर्ष पूर्व विवाह किया था। बुधवार की सुबह उसके पास मधु का फोन आया था कि उसका पति के साथ विवाद हो गया है। जब वह उसके घर पहुंची तो मधु कपड़े धो रही थी। इस बीच भी दोनों के बीच झगड़ा चलता रहा। उसके द्वारा बीच बचाव कर मामले को जैसे तैसे शांत कराया। इसके बाद वह अपने घर चली गई।
महिला के मुताबिक दोपहर का खाना बनाने के बाद उसने अपने पति को मधु को बुलाने के लिए उसके घर भेजा था। महिला का पति जब मधु के घर पहुंचा तो देखा कि मधु की लाश जमीन पर पड़ी हुई थी। इसके बाद ही महिला ने पुलिस को मामले की सूचना दी।
महिला ने पुलिस को बताया कि मधु के पति अनिल का किसी अन्य महिला के साथ चक्कर था। इसी वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था। बुधवार को भी दोनों का विवाद हुआ था, जिसके बाद अनिल ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही कोतवाली पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
सीओ सीटी प्रशांत कुमार ने बताया कि फिलहाल पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खगाले जा रहे है। मधु की मौत के सही कारणों का पता तो पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

Post navigation

उत्तराखंड की समृद्धि, संस्कृति का प्रतीक है बेडू
करोड़ों की ठगी का आरोपी जगदीश पुनेठा यूएई में गिरफ्तार

By Jan Samvad Desk

Related Post

अपराध

दबगों ने युवक पर किया जानलेवा हमला,हालत गंभीर

Nov 14, 2025 Jan Samvad Desk
अपराध

फर्जी दस्तावेज रैकेट का खुलासा, सभी सीएससी सेंटर्स की होगी जांच

Nov 14, 2025 Jan Samvad Desk
अपराध

करोड़ों की ठगी का आरोपी जगदीश पुनेठा यूएई में गिरफ्तार

Nov 14, 2025 Jan Samvad Desk

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home