श्रीनगर, 19 अगस्त : भक्तयाना इलाके में रहने वाली एक महिला को प्रेमी ने धोखा दे दिया। प्रेमी महिला के जेवर लेकर नौ दो ग्यारह हो गया। अब महिला ने श्रीनगर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि महिला और उसका आशिक पिछले पांच सालों से लिव इन रिलेशनशिप में भक्तयाना स्थित किराए के मकान पर रह रहे थे। फिलहाल, पुलिस आरोपी को खोज रही है।
जानकारी के अनुसार श्रीनगर निवासी एक महिला ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। जिसमें महिला ने बताया है कि वो मैकेनिक अरशद अली निवासी बहदराबाद (हरिद्वार) के साथ लंबे समय से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। वो यहां पर किराए के मकान में रह रहे थे, लेकिन अरशद ने उसे धोखा दे दिया। कुछ दिन पहले ही अरशद उसके जेवर लेकर भाग गया। जब महिला ने अरशद को फोन किया तो उसने कॉल का कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद महिला सीधे श्रीनगर कोतवाली पहुंची। जहां महिला ने पुलिस को आपबीती बताकर आरोपी अरशद के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बताया जा रहा कि महिला दो बच्चों की मां है। जो अरसद के साथ रह रही थी।
