देहरादून,19 जुलाई, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त मंच के तत्वाधान में शहीद स्मारक देहरादून में धरना प्रदर्शन/कर्मिक अनशन 35वें दिन भी जारी रहा।
क्रमिक अनशन मे रामनगर के नवीन नैथानी व मंच के संयोजक अम्बुज शर्मा देहरादून बैठे।
विगत दिवस गृह सचिव शैलेश बगोली से हुई मुलाकात के परिपेक्ष्य में सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल आज धरना स्थल पर पहुंच कर आगे की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री ने आंदोलनकारियों की कैबिनेट कमेटी के गठन की मांग को स्वीकार करते हुए उनके पत्र को सचिव शैलेश बगोली को प्रेषित कर दिया है। उम्मीद है कि अगले 2 – 4 दिनों में उप समिति के गठन की घोषणा हो जाये। इस पर आंदोलनकारियों ने शासन-प्रशासन की कछुआ चाल के पुराने रिकॉर्ड के चलते शंका व्यक्त करते हुए कहा कि पहले ही वह लोग 14 साल का वनवास काट चुके हैं कम से कम इस बार तो चुनाव की घोषणा से पहले उनका मसला हल हो जाये। वैसे भी आज आंदोलनकारी/आश्रित 50 वर्ष की आयु के आसपास हो चुके हैं अतः इस मामले में शीघ्रता से कार्यवाही होनी चाहिए।
जिस पर उपाध्यक्ष महोदय ने कहा कि वह कल सोमवार को ही सचिव महोदय से मुलाकात कर वार्ता उपरोक्त पत्र पर शीघ्रता से कार्यवाही करने को कहेंगे।
भारी वर्षा के बावजूद आज के धरने को समर्थन देने वालों में एस.एन.शर्मा, सुनीता ठाकुर, सूरत सिंह नेगी (गुरुजी), क्रांति अभिषेक, केशव उनियाल, मनोज नॉटियाल, द्वारका बिष्ट, सुशील विरमानी, कलम सिंह गुसाईं, उमा दत्त जुगरान, सुशील चमोली, अजय कोठारी, फईम अहमद, पूरण सिंह लिंगवाल, बिशम्भर दत्त बॉन्थियाल, प्रदीप कुकरेती, अनूप बिष्ट, भगवती प्रसाद सेमवाल, आदि थे।
