देहरादून:20 अगस्त 2026 : शहीद स्मारक देहरादून में धरने प्रदर्शन/कर्मिक अनशन के बीच कल शाम भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रहे तीरथ सिंह रावत शहीद स्मारक पहुंचे। जहाँ उन्होंने सर्व प्रथम शहीदों को श्रद्धांजलि दी । तत्पश्चात 67 दिन से धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मुलाकात कर बीमार चल रहे रांम नगर से पहुंचे आंदोलनकारी नवीन नैथानी से बात कर स्वास्थ्य का ध्यान रखने की हिदायत दी।
धरने के संबंध पर पूछने पर सयुंक्त मंच के संयोजक अम्बुज शर्मा द्वारा उन्हें स्मरण कराया गया कि यह मामला आपके मुख्यमंत्रीतत्व काल 2021 में ही सर्वप्रथम उठाया गया था, उस समय यह मामला एक्ट बनाने को लेकर था। जिसके प्रमाण के तौर पर उनके द्वारा आदेशित प्रपत्र की छाया प्रति भी सौंपी गई। इसके बाद संयोजक ने बताया कि 2023 में धामी सरकार द्वारा उक्त मांग को पूरा तो कर दिया गया मगर आज 2 साल बाद भी उसका क्रियान्वन सही तरीके से नहीं हो पा रहा है। उसी को लेकर हम लोग यहाँ विगत दो महीने से बैठे हैं। उनकी माँग सिर्फ़ इतनी है कि इस मामले के निस्तारण के लिये एक केबिनेट कमेटी बना दी जाये, जहाँ हम लोग अपनी बात रख सकें। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने अफसोस जाहिर करते हुऐ कहा कि इतनी सी मांग पूरी करने के लिये 2 महीने लगाना बेहद चिन्ताजनक बात है इस पर वहाँ मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी सचिवालय की कार्यशैली पर शिकायत दर्ज करी। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने दिल्ली पहुँच कर इस विषय पर संबंधित लोगों से बात करने का आश्वासन देते हुए प्रदेश अध्यक्ष से मिलने का सुझाव भी दिया।
पूर्व मुख्यमंत्री के सुझाव पर अमल करते हुए आज आंदोलनकारीयों का एक शिष्ट मंडल प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के आवास में उनसे मिलने पहुंचा और अपनी माँग से उन्हें अवगत कराया। जिसके बाद उन्होंने सचिव शैलेश बगौली से दूरभाष में सम्पर्क कर मामले पर चर्चा भी की। जिस पर सचिव महोदय ने बताया कि इस मामले पर कार्यवाही चल रही है। इस पर आंदोलनकारी आक्रोशित हो गए कि पिछले 67 दिनों से वह यही बात दोहराए जा रहे हैं, इसके बाद शिष्ट मंडल ने अपने 7 दिनों के अल्टीमेटम के बारे में उन्हें बताया तो उन्होंने सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल को फ़ोन कर इस विषय पर तुरंत संज्ञान लेने को कहा, इसके बाद उन्होंने स्वयं भी इस विषय में मुख्यमंत्री धामी जी से भी वार्ता करने की बात कही।
वहीं आज क्रमिक अनशन मे देहरादून से पुष्पा बहुगुणा, सीता देवी व गीता नेगी बैठे व समर्थन देने वालों में राम किशन, सुनीता ठाकुर,अल्मोड़ा से मोहन चंद्र शर्मा, पंकज सिंह रावत,रामनगर से नवीन नैथानी, सुरेश कुमार, सतीश धोलाखंडी, एस एन शर्मा, दुर्गा बहादुर क्षेत्री, विमल प्रसाद,अतुल सिंह भंडारी, सुशीला देवी, रामपाल सिंह, शैलेश सेमवाल, प्रभात डंडरियाल,सावित्री पंवार,रेखा शर्मा,अंजना उनियाल वालिया, प्रभा देवी,शालिनी, काजल देवी, विनीता देवी, उमेद चंद रमोला, बालेश बवानिया आदि पहुंचे।
