Skip to content
  • Thu. Oct 22nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

केदारनाथ मार्ग पर भारी मलबा आने से एक यात्री की मौत, दो घायल, अग्रिम आदेशों तक यात्रा पर रोक

Byjansamvad bureau

June 15, 2025 #दुर्घटना

रुद्रप्रयाग, 15 जून: गौरीकुंड से केदारनाथ 19 किमी पैदल मार्ग के जंगलचट्टी के पास लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गदेरा (नदी-नाला) उफान पर आ गया। गदेरे के उफान पर आने से मलबा पत्थर आने के कारण केदारनाथ धाम जाने वाला पैदल मार्ग आंशिक रूप से बाधित हो गया है। मलबा के साथ आए पत्थर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। खराब मौसम के चलते फिल्हाल केदारनाथ यात्रा पर रोक लगा दी गयी है।
बताया जा रहा है कि बारिश के कारण जंगलचट्टी के पास गदेरा उफान के आने से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर पैदल मार्ग पर जमा होने लगे है। वहीं मलबा के साथ आए पत्थर की चपेट में आने में एक व्यक्ति की मौत जबकि दो लोग घायल हो गए। मौसम पूर्वानुमान के अनुरूप इस पूरे सप्ताह के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी में मार्ग बाधित होने और संपूर्ण पैदल मार्ग के अनेकों स्थल जो कि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र हैं, ऐसे में एहतियातन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा को अग्रिम आदेशों तक सोनप्रयाग से स्थगित कर दिया गया है। केवल जंगलचट्टी क्षेत्र में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में फंसे यात्रियों को पुलिस सुरक्षा के बीच नीचे की ओर भिजवाया जा रहा है।
रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे ने केदारनाथ धाम आ रहे श्रद्धालुओं से अपील है कि वे जहां पर हैं, वहीं पर सुरक्षित रहें और आस-पास के निकटवर्ती स्थलों पर होटल इत्यादि में स्टे करें।

Post navigation

मौसेरे मामा ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
खराब मौसम के कारण केदारनाथ मार्ग पर हेलीकॉप्टर क्रैश, सात लोगों की मौत

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

21 से 26 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में होंगे शिविर

October 15, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home