Skip to content
  • Fri. Apr 24th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

खराब मौसम के कारण केदारनाथ मार्ग पर हेलीकॉप्टर क्रैश, सात लोगों की मौत

Byjansamvad bureau

Jun 15, 2025 #हादसा

रुद्रप्रयाग, 15 जून: रविवार सुबह  केदारनाथ धाम से यात्रियों को लेकर लौट रहा आर्यन एविएशन का हेलीकॉप्टर गौरीकुंड से करीब पांच किलोमीटर उपर पैदल मार्ग खर्क नामक जगह पर क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में युकाडा ने 7 लोगों के हताहत होने की पुष्टि की है। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। वहीं हादसे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह सुबह आर्यन एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर केदारनाथ से श्रद्धालुओं को लेकर गुप्तकाशी बेस वापस लौट रहा था। बताया जा रहा है कि खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। वहीं हेलीकॉप्टर में पायलट के अलावा पांच यात्री व एक बच्चा भी सवार था। हादसे में पुलिस व युकाडा के ओर से सभी यात्रियों के मौत की पुष्टि की है। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि रुद्रप्रयाग जिले में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार मिला है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं। बाबा केदार से वे सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करते हैं। जिला पर्यटन अधिकारी व हेली सेवा नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि रविवार सुबह एक हेलीकॉप्टर मिसिंग की जानकारी मिली थी। जानकारी मिलते ही हेली की जांच एवं खोजबीन की गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार आर्यन एविएशन का एक हेलीकॉप्टर केदारनाथ धाम से यात्रियों को वापस गुप्तकाशी बेस पर ला रहा था। घाटी में अचानक मौसम खराब हो गया। पायलट ने हेली को घाटी से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान हेली क्रैश हो गया। हेली में पायलट के अलावा पांच यात्री व एक बच्चा भी सवार था। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस बल समेत सभी रेस्क्यू टीमें स्थानीय लोगों के सहयोग से खोज कार्य में जुटे हुए हैं, पूरे मामले में जल्द अपडेट दिया जाएगा।
उत्तराखंड पुलिस ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर हादसे की सूचना पर राहत एवं बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा, जिसके बाद घटनास्थल की पड़ताल की गई। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर पूरी तरह जल चुका था। सभी 7 यात्रियों के शव बचाव दल द्वारा रिकवर कर लिया गया है।

Post navigation

केदारनाथ मार्ग पर भारी मलबा आने से एक यात्री की मौत, दो घायल, अग्रिम आदेशों तक यात्रा पर रोक
मुख्यमंत्री धामी ने रन फॉर योग कार्यक्रम में शिरकत की

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

Mar 21, 2026 Jan Samvad Desk

You missed

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

March 21, 2026 Jan Samvad Desk
उत्तराखंड

जनता दर्शन में गूंजे फर्जी प्रमाण पत्र, जमीन और ठगी के मामले; एडीएम ने जांच के दिए आदेश

March 16, 2026 Jan Samvad Desk

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home