Skip to content
  • Sun. Sep 6th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

मौसेरे मामा ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Byjansamvad bureau

Jun 14, 2025 #प्रसंग में

रुद्रपुर, 14 जून: जिला मुख्यालय रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार करने वाले मौसेरे मामा पर अपनी 13 साल की भांजी को हवस का शिकार बनाने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कार्यवाही कर रही है।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में पीड़िता पिता ने आरोप लगाया था कि बीते दिनों वह अपनी पत्नी की डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल गए थे। इस दौरान उसकी दो नाबालिग बेटी भी साथ में अस्पताल आई थी। पत्नी के उपचार के दौरान बेटियों की उचित देखभाल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पिता ने अपनी दोनों नाबालिग पुत्रियों को उनकी मौसी के घर में सुरक्षित छोड़ दिया था।
आरोप है कि 9 जून  की रात को 13 वर्षीय बड़ी बेटी अपनी छोटी बहन के साथ ऊपर वाले कमरे में सो रही थी। इसी दौरान पीड़िता का मौसेरा मामा जिसकी उम्र करीब 30 साल है, उसने नाबालिग का मुंह दबाया और फिर मुंह पर कपड़ा बांधकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
आरोप है कि आरोपी ने दुष्कर्म के बाद पीड़िता को धमकी भी दी कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो वो उसे जान से मार देगा। 11 जून को पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पिता को देते हुए आपबीती बताई, जिसके बाद पिता ने आरोपी के खिलाफ ट्रांजिट कैंप में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाही की मांग की। घटना के बाद आरोपी घर में ताला लगाकर भाग गया था, जिसके बाद शनिवार को टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Post navigation

ग्रामीणों ने भू-माफिया का जंगल से कब्जा हटाया, डीएफओ, रेंजर व फारेस्टर को सस्पेंड करने की मांग
केदारनाथ मार्ग पर भारी मलबा आने से एक यात्री की मौत, दो घायल, अग्रिम आदेशों तक यात्रा पर रोक

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

Sep 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

Aug 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

September 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

August 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home