Skip to content
  • Sun. Sep 6th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

गुलदार ने ग्रामीण को बनाया अपना निवाला

Byjansamvad bureau

Jun 3, 2025 #दुर्घटना

3 जून, पौड़ी: एकेश्वर ब्लॉक के सिरोली गांव में गुलदार ने एक व्यक्ति को अपना निवाला बना लिया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
सिरोली गांव निवासी पूरण सिंह (उम्र 54 वर्ष) अपने दैनिक कार्य से गांव वापस आ रहा था, तभी अचानक झाड़ियों में छिपे गुलदार ने उस पर घात लगाकर हमला कर दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी कविंद्र इसटवाल मौके पर पहुंचे और प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है, पिछले कुछ वर्षों में क्षेत्र में गुलदार के हमले आम हो चुके हैं। अब समय आ गया है कि प्रशासन इसे गंभीरता से ले और गुलदार को आदमखोर घोषित किया जाए।
घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गुलदार को आदमखोर घोषित करने तक मृतक का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। वही डीएफओ पौड़ी स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि यह घटना की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया था। घटना के बाद क्षेत्र में पिंजरा, ट्रैप कैमरे और गश्त तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक को गुलदार को आदमखोर घोषित करने के लिए अवगत करा दिया गया है।

Post navigation

बिना पूर्व सूचना के हटाई सुरक्षा, ऋषि आश्रम के महंत का आरोप
देर रात भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

Sep 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

Aug 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

September 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

August 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home