Skip to content
  • Sun. Sep 6th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

बिना पूर्व सूचना के हटाई सुरक्षा, ऋषि आश्रम के महंत का आरोप

Byjansamvad bureau

Jun 3, 2025 #प्रसंग में

3 जून, देहरादून: ऋषि आश्रम के महंत स्वामी भगवान सिंह ने कहा कि उनको बिना बताये दो दिन पूर्व उनकी सुरक्षा हटा दी गयी है जिससे वह काफी भयभीत हैं।
मंगलवार को ओल्ड मसूरी रोड स्थित आश्रम में पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्वामी भगवान सिंह ने बताया कि वह ऋषि आश्रम का सहस्वामी हैं उक्त सम्पत्ति में उनके साथ स्वामी जगदीश हरि भी सहस्वामी हैं उक्त सम्पत्ति मूल रूप से जगदीश हरी, अवतार हरी, अमरजीत हरि द्वारा वर्ष 1967 में खरीदी की गयी थी। अवतार हरी का देहान्त वर्ष 2001 में हो गया था व तत्पश्चात उनका हिस्सा जगदीश हरी व अवतार हरी को प्राप्त हुआ था। अमरजीत हरि का देहान्त वर्ष 2009 में हो गया था। उनके देहान्त के उपरान्त उक्त सम्पत्ति में उनका हिस्सा उनकी अंतिम वसीयत के आधार पर उनको प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि सरकार के एक दर्जाधारी मंत्री जगदीश हरी के साथ मिलकर उनकी सम्पत्ति हडपने के दृष्टिगत उसको सम्पत्ति को खाली करने हेतु धमकाया जा रहा है। उसके द्वारा निरन्तर पुलिस के उच्च अधिकारियों व शासन प्रशासन में शिकायत कर उचित कार्यवाही करने तथा अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु गुहार लगायी गयी थी परन्तु उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा अपने प्रभाव का प्रयोग करते हुए उसके विरूद्ध एक झूठा मुकदमा थाना राजपुर में दर्ज कराया गया। तथा सम्पत्ति रिक्त न करने के कारण उसपर कई अन्य मुकदमों में फंसाने की धमकियां दी जाने लगी। स्वामी भगवान सिंह ने बताया कि उनके द्वारा उच्च न्यायालय के समक्ष सुरक्षा उपलब्ध कराये जाने हेतु याचिका समर्पित की गयी जिसमें 13 मई को शासकीय अधिवक्ता द्वारा उनको अंतरिम सुरक्षा प्रदान किये जाने की अण्डरटेकिंग दी गयी। उसके द्वारा एसएसपी के समक्ष 29 मई को सुरक्षा प्रदान करने हेतु आवेदन दिया गया था जिस पर उनके द्वारा थाना राजपुर को उसको निजी सुरक्षा उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया परन्तु पिछले दो दिनों से थाने द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के उसकी सुरक्षा वापस ले ली गयी है जिसके चलते उसकी सुरक्षा का भय बना हुआ है तथा उच्च न्यायालय के आदेशों की भी अवहेलना है। उन्होंने कहा कि अनेको शिकायत के उपरान्त भी दर्जाधारी मंत्री व उसके गुर्गाे के विरूद्ध कोई कार्यवाही नही हो रही है।

Post navigation

मलिन बस्ती वासियों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया नगर निगम का घेराव
गुलदार ने ग्रामीण को बनाया अपना निवाला

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

Sep 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

Aug 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

September 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

August 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home