Skip to content
  • Fri. Apr 24th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

देर रात भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

Byjansamvad bureau

Jun 3, 2025 #हत्या

3 जून, देहरादून: देर रात थाना प्रेमनगर क्षेत्र के अंतर्गत पीपल चौक माण्डुवाला में बाइक सवार दो युवकों ने भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के दोस्त की तहरीर के आधार आरोपियों के खिलाफ पुलिस नें मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
 अभिषेक बर्तवाल निवासी तिल्वाड़ी थाना सेलाकुई ने शिकायत दर्ज कराई है कि 2 मई की देर रात जब वह अपने दोस्तों के साथ गाड़ी में पीपल चौक माण्डुवाला में थे तो मोटरसाइकिल में आए दो युवकों में से एक ने उनकी गाड़ी पर सामने की ओर से फायर झोंक दिया। फायर से गोली रोहित की गर्दन पर लगी। जिसके बाद घायल रोहित नेगी को लेकर वो ग्राफिक ऐरा अस्पताल झाझरा लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। अभिषेक बर्तवाल की तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया है कि प्रारंभिक विवेचना में मृतक के दोस्त की महिला मित्र के साथ आरोपी की जान पहचान थी। रात में जब मृतक रोहित नेगी अपने दोस्त और उसकी महिला मित्र समेत अन्य दोस्त नयागांव दोस्त के घर पर थे। महिला मित्र को आरोपी का फोन आने पर आरोपी की महिला और मृतक व उसके दोस्तों से बहस हो गई। बहस होने के कारण आरोपी ने आवेश में आकर घटना को अंजाम दिया। थाना प्रेमनगर पुलिस घटना के सभी संभावित पहलुओं की विस्तृत जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर कार्रवाई जारी है।

Post navigation

गुलदार ने ग्रामीण को बनाया अपना निवाला
जन कल्याण में सबसे अहम है आयुष्मान योजनाः ह्यांकी

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

Mar 21, 2026 Jan Samvad Desk

You missed

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

March 21, 2026 Jan Samvad Desk
उत्तराखंड

जनता दर्शन में गूंजे फर्जी प्रमाण पत्र, जमीन और ठगी के मामले; एडीएम ने जांच के दिए आदेश

March 16, 2026 Jan Samvad Desk

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home