Skip to content
  • Thu. Sep 17th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

स्वस्थ उत्तराखंड विजन को लेकर जिला प्रशासन स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने की दिशा में

Byjansamvad bureau

Mar 18, 2025 #प्रसंग में

मा0 मुख्यमंत्री के स्वस्थ सुदृढ़ उत्तराखंड विजन को साकार करने में जुटा जिला प्रशासन।
अभी तक जिले में नही थी शव परिवहन की कोई आधिकारिक सेवा।
नारी निकेतन को पहली बार और कोरोनेशन अस्पताल को मिली आधुनिक सुविधा युक्त नवीन एंबुलेंस।
लाइफ सर्पाेट से लैस 02 एंबुलेंस और 01 मोक्ष वाहन को विधायक और डीएम ने दिखाई हरी झंडी।
नई एंबुलेंस संचालन से स्वास्थ्य सेवा होगी सुदृढ़, मरीजों को मिलेगी सहुलियत।
नारी निकेतन में असहाय, अनाथ बच्चे और मानसिक दिव्यांग महिलाओं को मिला डेडिकेटेड ट्रांसर्पोटेशन एवं एबुलेंस।
मा0 मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीएम ने जिला योजना एवं खनिज न्यास से तत्काल मुहैया करवाए।
डीएम के प्रयासों से सुधरने लगी नारी निकेतन और अस्पतालों की व्यवस्थाएं।
मानवता की राह पर निस्वार्थ सेवा करते रहना प्रशासन की प्राथमिकता-डीएम।


देहरादून 18 मार्च: मुख्यमंत्री के निर्देशों और स्वस्थ उत्तराखंड विजन को लेकर जिला प्रशासन स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रहा है। जिला चिकित्सालय कोरोनेशन की व्यवस्था में सुधार के साथ ही जिलाधिकारी सविन बंसल ने नारी निकेतन को पहली बार एंबुलेंस सुविधा प्रदान की है। जिलाधिकारी की पहल पर खनिज न्यास निधि से कोरोनेशन अस्पताल को 28 लाख की लागत से 01 एंबुलेंस तथा 01 मोक्ष वाहन और जिला योजना से 13 लाख की लागत से नारी निकेतन को पहली बार एंबुलेंस सेवा की सौगात मिली है। मा0 विधायक खजान दास और जिलाधिकारी सविन बंसल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से इन तीनों वाहनों को हरी झंडी दिखाकर मानवता की सेवा के लिए रवाना किया।


मा0 विधायक राजपुर खजान दास ने स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए जिलाधिकारी के द्वारा लिए गए निर्णय की सराहना की। उन्होंने कहा कि 02 एंबुलेंस और 01 शव वाहन मिलने से निश्चित रूप से हमारे नारी निकेतन और कोरोनेशन अस्पताल की व्यवस्था में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में शव वाहन न होने से कई बार परेशानियां आती थी जो अब दूर हो गई है।  


जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जिले के सभी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु निरतंर काम किया जा रहा है। जिससे आम नागरिकों, गरीब एवं वंचित वर्ग के लोगों तक सुगम स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सके। जिले में शव वाहन नहीं होने से दिक्कतें रहती थी। साथ ही कोरोनेशन अस्पताल में अतिरिक्त एंबुलेंस की भी आवश्यकता थी। वही नारी निकेतन में आश्रय लिए असहाय, अनाथ बच्चों, मानसिक दिव्यांग महिलाओं को चिकित्सा हेतु अस्पताल आने जाने के लिए भी कोई डेडिकेटेड एंबुलेंस वाहन अभी तक उपलब्ध नहीं था। आम लोगों की स्वास्थ्य सुविधा के लिए खनन न्यास और जिला योजना से 02 एंबुलेंस और 01 मोक्ष वाहन क्रय कर चिकित्सा एवं महिला कल्याण विभाग को उपलब्ध करा दी गई है। नारी निकेतन के लिए एंबुलेंस वाहन संचालन हेतु पीआरडी से वाहन चालक की नियुक्ति भी कर दी गई है। जिलाधिकारी ने दोनों विभागीय अधिकारियों को वाहनों का उचित उपयोग करते हुए मरीजों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए है।  


इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 मनोज कुमार शर्मा, एसीएमओ डा0 कैलाश गुजियाल, एसीएमओ डा0 वंदना सेमवाल, डा0 निधि रावत, जिला मलेरिया अधिकारी सुभाष जोशी, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।  

Post navigation

फर्जी फोन कॉल से रहे सावधान!
एसएचए की नव नियुक्त सीईओ ने संभाला कार्यभार

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Sep 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग न करने वाले 12 विभागों को डीएम का नोटिस

Sep 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

Sep 15, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

September 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग न करने वाले 12 विभागों को डीएम का नोटिस

September 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

September 15, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी

September 13, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home