Skip to content
  • Wed. Sep 16th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

एसएचए की नव नियुक्त सीईओ ने संभाला कार्यभार

Byjansamvad bureau

Mar 20, 2025 #प्रसंग में

देहरादून 20 मार्च: राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड की नव नियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी (आईएएस) ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। यहां आयोजित बैठक में उन्होंने प्राधिकरण द्वारा संचालित आयुष्मान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना तथा राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के साथ ही आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के क्रियान्वयन को लेकर जानकारियां ली।
प्राधिकरण के चेयरमैन अरविंद सिंह ह्यांकी की अध्यक्षता में हुई बैठक में नव नियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पीपीटी के जरिए प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना, अटल आयुष्मान योजना उत्तराखंड व राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के विभिन्न पहलुओं तथा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की जानकारियों से भी अवगत कराया गया। बैठक में आयुष्मान के अंतर्गत 70 वर्ष व उससे अधिक आयु वर्ग के बुजुर्ग जनों के लिए विशेष सुविधा आयुष्मान वय वंदना कार्ड के साथ साथ सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सहयोग से सड़क हादसों में घायलों के उपचार हेतु सूचीबद्ध अस्पतालों में दी जाने वाली 1.50 लाख रूपए तक कैशलेस उपचार की सुविधा को लेकर चर्चा की गई।
इस मौके पर प्राधिकरण के निदेशक वित्त अभिषेक आनन्द, निदेशक प्रशासन डा विनोद टोलिया, अपर निदेशक प्रशासन अतुल जोशी, अपर निदेशक आईटी अमित शर्मा समेत प्राधिकरण के समस्त अनुभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Post navigation

स्वस्थ उत्तराखंड विजन को लेकर जिला प्रशासन स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने की दिशा में
सिर कलम करने की बात कहने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के खिलाफ मामला दर्ज

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Sep 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग न करने वाले 12 विभागों को डीएम का नोटिस

Sep 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

Sep 15, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

September 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग न करने वाले 12 विभागों को डीएम का नोटिस

September 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

September 15, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी

September 13, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home