Skip to content
  • Thu. Jul 23rd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

कांग्रेस नेता की बेटी को विदेश में पढ़ाई करने भेजने के नाम पर ठगी

Byjansamvad bureau

Apr 1, 2025 #ठगी

1 अप्रैल 2025, देहरादून, कांग्रेस नेता की बेटी और उनके भाई की बेटी को सिंगापुर पढ़ने के लिए भेजने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में शुरू कर दी है।
इंदिरापुरम निवासी कांग्रेस पूर्व जिला सचिव ट्विंकल अरोड़ा ने एसएसपी को शिकायत दर्ज कराई है कि वह वीरेंद्र अरोड़ा को पिछले 20 सालों से जानते हैं। एक दिन ट्विंकल अरोड़ा ने वीरेंद्र से कहा है कि उनकी बेटी सप्लाई चेन मैनेजमेंट का कोर्स सिंगापुर से करना चाहती है। इस पर वीरेंद्र ने कहा कि उसके सिंगापुर में अच्छे संपर्क हैं, साथ ही वहां उसका एक दोस्त भी है। उसने भरोसा दिलाया कि वह बेटी को सिंगापुर के ग्लोबल स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट कॉलेज में दाखिला करवा देगा। वीरेंद्र ने ट्विंकल अरोड़ा से कहा कि उसका एक दोस्त प्रीतपाल सिंह मोहाली पंजाब के सीएसी नगर रहता है. वह टूर एंड ट्रेवल्स का काम करता है,जो उनकी मदद कर देगा। इसके लिए उसने उनकी बेटी के सभी दस्तावेज फोन पर मंगा लिए। पिछले साल सितंबर में व्हाट्सएप के माध्यम से कॉल किया और कहा कि प्रीतपाल देहरादून में ऑफिस खोलना चाहता है। कुछ दिन बाद वीरेंद्र अरोड़ा, प्रीतपाल और एक अन्य रमेश सिंह की लेकर देहरादून पहुंच गया और यहां ऑफिस खोलने के लिए जगह भी देख ली। इसके बाद इन सभी ने ट्विंकल अरोड़ा के भाई की बेटी को भी सिंगापुर भेजने का भरोसा दिया। प्रत्येक का खर्च 6 लाख 30 हजार रुपए बताया। ट्विंकल अरोड़ा और उनके भाई ने अलग-अलग तारीखों में 12 लाख 12 हजार रुपए दे दिए। कुछ दिन बाद कॉलेज का फीस लेटर और वीजा भेजा गया। लेकिन कॉलेज फीस लेटर और वीजा फर्जी निकले, उसके बाद पीड़ित ने वीरेंद्र से संपर्क किया तो वह टालने लगा और पैसे देने से मना करने लगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Post navigation

पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी तीन घंटे में सुलझाई, आरोपी गिरफ्तार
हिन्दू-मुस्लिम की राजनीति करके जनहित के असल मुद्दों पर परदा डाल रही भाजपाः कांग्रेस

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

Jul 14, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण :धरना स्थल पर राज्य आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं को किया याद

Jul 13, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण :धरना स्थल पर राज्य आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं को किया याद

July 13, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष नवनीत गुसाईं का आकस्मिक निधन

July 12, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home