Skip to content
  • Fri. Oct 23rd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

हिन्दू-मुस्लिम की राजनीति करके जनहित के असल मुद्दों पर परदा डाल रही भाजपाः कांग्रेस

Byjansamvad bureau

April 1, 2025 #प्रसंग में

1 अप्रैल 2025, देहरादून, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बीते रोज चार जिलों में 15 स्थानों और दो मार्गों के नाम बदलने की घोषणा करने के बाद राज्य में सियासी घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना हे कि क्षेत्रों के नाम बदलने से प्रदेशवासियों की तकदीर नही बदल जायेगी। भाजपा सरकार को जनहित के कार्यो पर ध्यान देना चाहिए। जिससे प्रदेश की जनता खुशहाल बने।
विपक्ष कांग्रेस का कहना है कि भाजपा के पास हिंदू-मुसलमान के अलावा मुद्दा ही क्या है, लेकिन सूबे ही नहीं देशभर की जनता अब इस बात को समझ चुकी है। उनका कहना था कि नाम नहीं भाजपा अपना काम बदले। वही भाजपा नेताओं का कहना है कि यह राज्य की संस्कृति और विरासत के अनुरूप जन भावनाओं की मांग पर यह फैसला लिया गया है जिसका सभी ने स्वागत किया है।
उल्लेखनीय है कि सीएम धामी ने देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर के 15 स्थानों के नाम बदलने की घोषणा की थी हालांकि अभी इसका शासनादेश जारी नहीं हुआ है इस पर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि भाजपा के पास राजनीति के नाम पर हिंदू-मुसलमान करने के सिवाय और मुद्दा ही कुछ नहीं है कभी वह लव जिहाद और थूक जिहाद तो कभी मजार और मदरसे तो कभी नाम बदलने के जरिए हिंदू मुस्लिम की राजनीति करके लोगों का ध्यान असल मुद्दों से भटकाने में लगी रहती है। उनका कहना है कि लेकिन लोग अब समझ चुके हैं। इस मुद्दे पर राज्य ही नहीं राज्य के बाहर से भी प्रतिक्रियाएं आ रही है सपा प्रमुख अखिलेश यादव का कहना है कि उत्तराखंड को अपना नाम बदलकर उत्तर प्रदेशकृटू कर लेना चाहिए। क्योंकि उत्तराखंड की सरकार भी उत्तर प्रदेश सरकार के पद चिन्हो पर चल रही है।
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने तो इस मुद्दे पर लंबी चौड़ी पोस्ट लिखते हुए पूछा गया है कि क्या मुख्यमंत्री ने इन क्षेत्रों के लोगों से भी उनकी राय ली गई है? उनका कहना है कि नाम बदलने से किसी का काम नहीं बदल जाता है। भाजपा को अपना काम बदलने का जरूरत है। जिस संस्कृति और विरासत के अनुकूल वह इस फैसले को बता रहे हैं वह इसके विपरीत परिणाम वाला फैसला है। उधर भाजपा नेता ज्योति प्रसाद गैरोला और सुरेश जोशी ने मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत करते हुए कहां है कि देवभूमि की संस्कृति व स्वभाव के अनुरूप ही यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कांग्रेस पर ही ध्रुवीकरण व जातिवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया है।

Post navigation

कांग्रेस नेता की बेटी को विदेश में पढ़ाई करने भेजने के नाम पर ठगी
शक्ति नहर में डूबे युवक का शव बरामद

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

October 22, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

दिव्यांग विद्यार्थियों के सपनों को मिली नई उड़ान

October 22, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विधानसभा चुनाव-2027-देहरादून में 23 अक्टूबर से ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी

October 22, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

October 22, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

दिव्यांग विद्यार्थियों के सपनों को मिली नई उड़ान

October 22, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विधानसभा चुनाव-2027-देहरादून में 23 अक्टूबर से ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी

October 22, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

 सरकारी योजनाओं एवं सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं को ग्रामीणों तक पहुँचाने की पहल

October 22, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home