Skip to content
  • Thu. Jul 23rd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी तीन घंटे में सुलझाई, आरोपी गिरफ्तार

Byjansamvad bureau

Apr 1, 2025 #हत्या

1 अप्रैल 2025, उधमसिंह नगर, हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मात्र तीन घंटो में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे पुलिस स्टेशन प्रभारी सूतमिल उपनिरिक्षक धीरज टम्टा को कॉलर सोहन पाल पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम मडवाखेड़ा थाना जसपुर ने अपने मोबाइल नंबर से सूचना दी कि मडवाखेड़ा गांव में हाईवे से करीब 100 मीटर अंदर रामपाल के गेहूं के खेत में एक व्यक्ति का शव मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। उक्त सूचना पुलिस मौके पर पहुंची तथा उक्त संबंध में प्रभारी निरीक्षक जसपुर द्वारा फॉरेंसिक टीम तथा उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। मौके पर एक युवक का शव खून से लथपथ गेहूं के खेत पर चित अवस्था में पड़ा हुआ था, जिसकी छाती वह पीठ में गहरे घाव थे। जिसकी आसपास लोगों से शिनाख्त करने पर उसकी शिनाख्त अरमान अली पुत्र सफीक अहमद निवासी मोहल्ला नई बस्ती वार्ड नंबर 12 जसपुर खुर्द उधमसिंह नगर 24 वर्ष के रूप में हुई। जिसकी शिनाख्त उसके फूफेरे भाई शाहनवाज पुत्र शाकिर निवासी नई बस्ती वार्ड नंबर 17 जसपुर ने की। मौके पर पंचायतनामा की कार्रवाई की गई। घटनास्थल पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंह नगर, मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक काशीपुर, अभय सिंह, क्षेत्राधिकार काशीपुर दीपक सिंह पहुंचे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंह नगर द्वारा ब्लाइंड मर्डर के घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस टीम गठित करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जसपुर थाना पुलिस टीम द्वारा इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को 3 घंटे के भीतर सुलझाया गया और मृत्यु के आरोपी समीर पुत्र मोहम्मद नासिर नई बस्ती, बबलू स्कूल के पास, जसपुर 23 वर्ष को हिरासत पुलिस में ले लिया गया।

Post navigation

मुख्यमंत्री ने क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ किया
कांग्रेस नेता की बेटी को विदेश में पढ़ाई करने भेजने के नाम पर ठगी

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

Jul 14, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण :धरना स्थल पर राज्य आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं को किया याद

Jul 13, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण :धरना स्थल पर राज्य आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं को किया याद

July 13, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष नवनीत गुसाईं का आकस्मिक निधन

July 12, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home