भाजपा के लिए बजी खतरे की घंटी
दिवाली से पहले उपचुनाव के नतीजों में दिखा देश का मूड

हिमाचल में भाजपा खाली हाथ
लोकसभा सीट पर भी भाजपा को लगा बड़ा झटका

देहरादून, हिमाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में जोरदार जीत का जश्न दून में भी मना। देहरादून महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय नेतृत्व को हार्दिक बधाई देते हुए जमकर आतिशबाजी की। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश कार्यालय में कांग्रेसियों ने आतिशबाजी की और मिष्ठान बांटा। उन्होंने कहा कि हिमाचल में सत्ता में भाजपा होने के बावजूद तीन विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदर बंफर वोटों से जीते हैं।

भाजपा केंद्रीय अध्यक्ष के गृहराज्य में लोकसभा उपचुनाव में भाजपा को सीट गंवानी पड़ी है। सोनिया गांधी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस यह जीत ऐतिहासिक है। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि यह साबित करती है कि भाजपा सरकारों ने अपने कार्यकाल में जनता की उपेक्षा की है। झूठे वादे करने के अलावा कुछ नहीं दिया है।

 कांग्रेस ने महंगाई को बड़े हथियार के रूप में इस्तेमाल किया है, महंगाई मुद्दा बन गया और ये मुद्दा उनके हाथ लग गया। ये बयान उपचुनाव के नतीजों के बाद हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का है। मंगलवार को देशभर के 13 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 3 लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की मतगणना हुई। 30 अक्टूबर को इन सभी सीटों पर मतदान हुआ और जब मंगलवार को आए नतीजे चौंकाने वाले थे।
हिमाचल की दो विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था। एक सीट बीजेपी विधायक और दूसरी पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के निधन के बाद खाली हुई थी। वहीं मंडी लोकसभा सीट भी बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन के बाद खाली हुई थी। उपचुनाव में तीनों सीटों पर बीजेपी को मुंह की खानी पड़ी और मंडी लोकसभा सीट से समेत दोनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का कब्जा हो गया। मंडी से कांग्रेस ने वीरभद्र सिंह पत्नी प्रतिभा सिंह को टिकट दिया था, जबकि बीजेपी ने करगिल वॉर हीरो ब्रिगेडियर खुशाल सिंह को चुनाव मैदान में उतारा था।
हिमाचल की मंडी सीट के अलावा दादर नगर हवेली और मध्य प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे। इनमें से हिमाचल और मध्य प्रदेश की सीटें बीजेपी के खाते में थी, जबकि दादर नगर हवेली से निर्दलीय सांसद थे। लेकिन उपचुनाव में बीजेपी सिर्फ मध्य प्रदेश की सीट बचा पाई, हिमाचल की मंडी लोकसभी सीट कांग्रेस और दादर नगर हवेली की सीट से शिवसेना उम्मीदवार बलाबेन देलकर को जीत मिली है।

प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने कहा कि हिमाचल की जीत ने उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नई ऊर्जा का संचार किया है। महंगाई-बेरोजगारी से त्रस्त राज्य की जनता की भाजपा सरकार को हिमाचल की करारा जवाब देगी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अजय सिंह, दीप बोहरा, अनूप कपूर, दिवाकर, मल्कीत सिंह, मनप्रीत सिंह, अरुण शर्मा, विकास नेगी, भरत शर्मा, गुलशेर मोहम्मद मियां, जगदीश चौहान, संजय भंडारी, हरेन्द्र चौधरी, विजेन्द्र सिंह, मोहित कुमार, शम्मी आदि उपस्थित थे।