देहरादून, 11 जुलाई, राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं को की आकस्मिक मृत्यु पर 2 मिनट का मौन रख कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। पिछले दो वर्षों से अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रहे राज्य आंदोलनकारी आश्रितों का उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त मंच के तत्वाधान में शहीद स्मारक देहरादून में धरना प्रदर्शन/कर्मिक अनशन आज लगातार 29वें दिन भी जारी रहा।
आज 29वें दिन क्रमिक अनशन मे विकासनगर से राम किशन और उत्तरकाशी से पंकज सिंह रावत बैठे। धरना स्थल पर मौजूद सभी आंदोलनकारियों ने राज्य आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं को याद किया कहा कि वो पहले दिन से ही हम आंदोलनकारियों के साथ थे,बड़े ही अच्छे दिल के ,मिलनसार ,सबके सुख दुख में काम आने वाले बड़े अच्छे व्यक्ति थे । भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।
राष्ट्रीय उत्तराखण्ड पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं उत्तराखण्ड आन्दोलनकारी परिषद के संरक्षक नवनीत गुंसाई का राजकीय सम्मान के साथ अन्तिम संस्कार हरिद्वार खडखडी शमशान घाट में किया गया
अन्तिम बिदाई दी, उनके 11 बर्षीय पुत्र ने मुखाग्नि दी इससे पहले राजकीय सम्मान दिया गया जिसमें हरिद्वार जिला प्रशासन की ओर नायब तहसील दार तथा देहरादून जिलाप्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार डोईवाला ने पुष्पचक्र एवं शाल चढाया इस अवसर पर उत्तराखण्ड आन्दोलनकारियों, पत्रकारों, राजनैतिक एवं सामाजिक कार्यकर्त्ताओं ने शमशान घा खड खडी में उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की!
साथ ही आज धरना स्थल पर नवनिर्वाचित वन्यजीव बोर्ड सदस्य वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी बीरा भंडारी ने आकर समर्थन दिया और कहा कि इस 10% आरक्षण के लिए मैने अपने ऊपर मिट्टी तेल डाल लिया था। इतने सालों से अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रहे राज्य आंदोलनकारी/आश्रितों के साथ सरकार ने विश्वास घात किया है उन्होंने शासन प्रशासन से मांग की कि शीघ्र अति शीघ्र नियुक्ति प्रदान करने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने की कृपा करें।
आज समर्थन देने वालों में एडवोकेट विपुल नौटियाल,सतीश धौलाखंडी, ऋषिकेश से शैलेश सेमवाल, प्रमिला रावत उत्तराखंड क्रांति दल, गीता बिष्ट,आनंद सिंह तड़ियाल, शांति तड़ियाल, प्रशांत तड़ियाल, गीता नेगी, सरदार खान पप्पू, सावित्री पंवार,विनोद असवाल,प्रभात डंडरियाल, मो0 इकबाल आदि पहुंचे।
