Skip to content
  • Tue. Jun 9th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

महिला संगठनों ने एसडीएम कोर्ट में प्रदर्शन कर दुष्कर्म के आरोपी को मृत्युदंड देने की मांग की

Byjansamvad bureau

May 3, 2025 #क्राइम, #प्रदर्शन, #प्रसंग में, #समाज और संस्कृति

हल्द्वानी 3 मई: नैनीताल में नाबालिग बच्ची के साथ 72 वर्षीय बुजुर्ग उस्मान द्वारा दुष्कर्म की घटना को लेकर पूरे प्रदेश में आक्रोश है। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए नैनीताल के साथ-साथ हल्द्वानी में भी पिछले दो दिनों से धरना प्रदर्शन चल रहा है। शनिवार को महिला संगठनों ने दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर एसडीएम कोर्ट में जमकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सरकार और शासन से पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय दिलाने और आरोपी उस्मान को मृत्युदंड देने की मांग की। महिला संगठनों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि 72 वर्षीय बुजुर्ग ने 12 वर्षीय बच्ची के साथ जिस तरह का जघन्य अपराध किया, उससे आम लोगों में रोष है। महिला संगठनों ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजते हुए मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने और आरोपी को मृत्युदंड देने की मांग की है। साथ ही महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि इस घटना के बाद से पिछले तीन दिनों से नैनीताल जिले में सांप्रदायिक सौहार्द भी बिगड़ा है। जिला प्रशासन को चाहिए कि इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए सांप्रदायिक सौहार्द को बिगड़ने से रोके।
गौरतलब है नैनीताल में 72 वर्षीय विशेष समुदाय के बुजुर्ग द्वारा 12 वर्षीय बच्ची के साथ कई महीनों से दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। मामला सामने आने के बाद से आम जनता में आक्रोश फैल गया है। पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हल्द्वानी के साथ-साथ नैनीताल में भी जगह-जगह धरना प्रदर्शन चल रहे हैं।

Post navigation

यमुनोत्री यात्रा पर आई एक वृद्धा की तबीयत बिगड़ने से मौत
चारधाम यात्रा में न आये गैर हिंदू, वर्जित हो धर्मविरोधियों का प्रवेशः अविमुक्तेश्वरानंद

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

Jun 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

Jun 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

Jun 5, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

June 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

June 5, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home