Skip to content
  • Sun. May 18th, 2025
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

महिला चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, माल बरामद

Byjansamvad bureau

Mar 11, 2025 #चोरी

10 मार्च 2025, देहरादून, मध्य प्रदेश की महिला चोर गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शातिर महिला चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से घटना में चोरी की गई नगदी व अन्य सामान हुआ बरामद हुआ है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज बेबी देवी पत्नी अजब सिंह निवासी ढकरानी, थाना विकासनगर, देहरादून ने कोतवाली विकासनगर पर तहरीर देकर बताया कि उनके द्वारा बैक हरबर्टपुर से 1 लाख रुपये निकालकर उसमें से 10 हजार रुपये पंजाब नेशनल बैक कोर्ट रोड ढकरानी में किसी अन्य खाते में जमा किये गये तथा शेष 90000/रुपये, जिन्हे उन्होंने अपने पर्स में रखा था, को पीएनबी ढकरानी के अन्दर से ही किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके पर्स को नीचे से काटकर चोरी कर लिये। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गयी। बैंक की सीसीटीवी फुटेज में शिकायतकर्ता के कैश काउंटर पर खड़े रहने के दौरान दो संदिग्ध महिलाएं बैंक में एंट्री कर बैंक में बैठती हुई दिखायी दी, जो शिकायतकर्ता को बैंक से पैसे निकालने तथा पैसों को गिनते हुए देख बैंक से बाहर निकालकर रास्ते में इन्तजार करती हुई दिखाई दी। तत्पश्चात शिकायतकर्ता के बैंक से निकलने तथा कोर्ट रोड /पीएनबी बैंक तक जाने के दौरान उक्त दोनों महिलायें शिकायत कर्ता से कुछ दूरी बनाते हुये उनका पीछा करते हुए तथा घटनास्थल पीएनबी बैंक कोर्ट रोड हरबर्टपुर में लगे सीसीटीवी कैमरों में शिकायतकर्ता के पीछे पीछे बैंक के अन्दर आते हुए दिखायी दी तथा शिकायतकर्ता के पीछे खडी हो गयी, उक्त महिलाओं के पहनावे तथा चालकृचलन से उनका बाहरी राज्य का होना प्रतीत हो रहा था। सीसीटीवी फुटेज में उनमें से एक महिला का अपने दाहिने हाथ से शिकायतकर्ता के बैग के पास हरकत करना तथा उसके पश्चात दोनो महिलाओं का तेजी से बैंक से बाहर जाना दिखायी दिया। इस पर पुलिस ने दोनो महिलाओं की तलाश शुरू कर दी गयी। उक्त दोनों महिलाओं के राजगढ जिला म.प्र. के होने तथा अन्य राज्यों में भी उनके द्वारा इसी प्रकार की घटनाओ को अंजाम दिए जाने की जानकारी मिली। साथ ही उक्त महिलाओं के घटनास्थल के आस पास के क्षेत्रों में अस्थाई ठिकाना बनाकर घटना के लिए रैकी करने तथा घटना को अंजाम देकर पुनः उक्त स्थान पर चले जाने की जानकारी मिली, जिस पर पुलिस द्वारा महिलाओं के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गई तथा एक सूचना के बाद त्यागी फार्म हाउस से हरिपुर की ओर जाने वाले रास्ते से उन दोनो महिलाओ को गिरफ्तार कर लिया गया। जिन्होने पूछताछ में अपना नाम रेनू बाई पत्नी प्रमोद निवासी कडिया सांसी पोस्ट पिपलिया रसोडा तहसील पचोर थाना बोडा राजगढ़ मध्य प्रदेश तथा काली बाई पत्नी शक्ति सिंह निवासी कडिया सांसी पोस्ट पिपलिया रसोडा तहसील पचोर थाना बोडा राजगढ़ मध्य प्रदेश उम्र 32 वर्ष बताया। दोनो महिलाओं से सख्ती से पूछताछ करने पर उनके द्वारा पीएनबी बैंक में एक महिला का पर्स काटकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया, जिनकी तलाशी में उनके कब्जे से चोरी किये गये 62200/कृ रूपये नकद, घटना में प्रयुक्त 2 सर्जिकल ब्लेड व अन्य सामान बरामद किया गया।
पूछताछ में दोनो आरोपी महिलाओं द्वारा बताया गया कि वे मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं तथा चोरी तथा उठाईगिरी का काम करती हैं।

Post navigation

जन सेवा सुशासन के अन्तर्गत जिलाधिकारी ने मौके पर किया जन समस्याओं का निराकरण
होली का त्यौहार समाज की एकता को मजबूत करता है: धामी

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

युवक का शव बदरीनाथ धाम क्षेत्र में मिला

May 14, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

जासूसी के आरोप में लक्सर का संदिग्ध गिरफ्तार, कई सूचनाएं लीक होने की आशंका

May 14, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

 तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में सीएम धामी सहित हजारों लोगों ने की शिरकत

May 14, 2025 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

युवक का शव बदरीनाथ धाम क्षेत्र में मिला

May 14, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

जासूसी के आरोप में लक्सर का संदिग्ध गिरफ्तार, कई सूचनाएं लीक होने की आशंका

May 14, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

 तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में सीएम धामी सहित हजारों लोगों ने की शिरकत

May 14, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

भारी सुरक्षा के बीच बाबा रामपाल का आश्रम सील

May 14, 2025 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home