Skip to content
  • Mon. Nov 2nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

जन सेवा सुशासन के अन्तर्गत जिलाधिकारी ने मौके पर किया जन समस्याओं का निराकरण

Byjansamvad bureau

March 10, 2025

10 मार्च 2025, देहरादून, जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेेट में जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनता दर्शन कार्यक्रम में आज 126 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद, आपसी विवाद, नंदा-सुनंदा योजना से आच्छादित करने, स्कूल फीस माफी, आर्थिक सहायता, शिक्षा विभाग, नगर निगम, लोनिवि, वन विभाग, एमडीडीए, जल निगम आदि विभागों से सम्बन्धित प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त रायपुर क्षेत्र 6 नम्बर पुलिया के समीप बद्रशी कालोनी  में साल के पेड़ का अवैध कटान की शिकायत पर डीएफओ मसूरी तथा वन प्रभाग कालसी के ग्राम पंचायत खरोड़ा में बाग का छानियांे में आतंक होने तथा अब तक 20 बकरियों को शिकार बनाने की शिकाय पर डीएफओ कालसी, चकराता को कार्यवाही के निर्देश दिए गए।  
 जिलाधिकारी सविन बसंल जनता दर्शन कार्यक्रम में बुजुर्ग महिला ने अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि उनकी पुत्रवधू एवं पौते द्वारा उन्हें घर से बेदखल कर दिया है तथा वह दर-दर भटक रही हैं उनके पुत्र एंव पति की मृत्यु हो गई है, जबकि भूमि उनके पति द्वारा भी क्रय की गई थी, जिस पर उक्त महिला प्रकरण पर डीएम ने वाद दाखिल करावाते हुए अगले हफ्ते दोनों पक्षों को बुलवाया है।
सहस्त्रधारा निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला के घर में पानी घुसने की समस्या से लोनिवि एवं पेयजल निगम को कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे, बजुर्ग महिला आज फिर अपनी शिकायत लेकर डीएम के पास पंहुची जिस पर डीएम ने सम्बन्धित विभागों पर निर्देशों का अनुपालन न किये जाने पर सीआरपीसी की धारा 133 में वाद दायर करने के निर्देश दिए।  वहीं मेहूवाला निवासी 85 प्रतिशत् दिव्यांग व्यक्ति सूर्यप्रकाश जिनकी आर्थिक स्थिति खराब है को योग्यतानुसार सेवायोजित किया गया है।
जनता दर्शन कार्यक्रम असहाय बालिकाओं के  नंदा-सुनंदा योजना से पठ्न/पाठन हेतु लगभग 5 आवेदन भी प्राप्त हुए हैं जिस पर जिलाधिकारी सम्बन्धित अधिकारियों को आवेदन पर कार्यवाही करते हुए प्र्रस्तुत करने के निर्देश दिए।  
अजबपुर कला निवासी विधवा महिला सुनीता भट्ट ने अपनी गरीब पारिवारिक हालात का हवाला देते हुए आर्थिक सहायता एवं बेटी की शिक्षा की गुहार लगाई। इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को मामले की जांच कर निर्धन और असहाय बेटी की पढ़ाई जारी रखने के लिए नंदा सुनंदा प्रोजेक्ट से आर्थिक सहायता हेतु आवेदन उपलब्ध कराने को कहा। वही डालनवाला निवासी पूरन सिंह ने बीएससी आईटी की पढ़ाई कर रही अपनी बेटी की फीस जमा कराने हेतु आर्थिक सहायता की गुहार पर जिला कार्यक्रम अधिकारी को मामले की जांच कर नंदा सुनंदा प्रोजेक्ट में प्रार्थना पत्र को शामिल करने के निर्देश दिए।
ग्रामीणों द्वारा ग्राम पंचायत ढकरानी की मतदाता सूची में बडी संख्या में बाहरी व्यक्तियों के नाम शामिल किए जाने की शिकायत पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत को जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जनता दरवार में डालनवाला निवासी निशा प्रजापति ने किराएदार द्वारा दुकान का किराया न दिए जाने और जान से मारने की धमकी दिए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एसपी सिटी को तत्काल मामले का निराकरण करने के निर्देश दिए।
विकासनगर समावाला निवासी कुंदन सिंह ने हाईवे के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा न मिलने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने तीन दिनों के भीतर प्रभावित व्यक्ति को मुआवजा वितरण कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मोझ धाम सेवा समिति द्वारा नून नदी के किनारे स्थित मोक्ष धाम की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पर संबंधित एसडीएम को जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। तेग बाहादुर रोड़ में नाले पर हो रहे अतिक्रमण की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एएमएनए और सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को संयुक्त निरीक्षण करते हुए 10 दिनों के भीतर मामले का निराकरण करने के निर्देश दिए।
जनता दरबार में रायपुर निवासी हरि बहादुर क्षेत्री ने जमीन पर कब्जा करने, किशन नगर सिरमौर निवासी प्रदीप कुमार जोशी ने रास्ते से अतिक्रमण हटाने, रायपुर में वन विभाग की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को डीएफओ को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनता दरबार में पहुंचे प्रत्येक फरियादी की समस्या सुनी और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता पर समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए।
 इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, संयुक्त मजिस्टेªट गौरी प्रभात, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

युवक को गोली मारने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
महिला चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, माल बरामद

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सुरक्षित बचपन जागरूकता अभियान-बच्चों को बताए बाल अधिकार और साइबर सुरक्षा के गुर

October 30, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

October 30, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

डीएम डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में बैठक, सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता एवं पर्यटकों की सुविधाओं पर विशेष फोकस

October 29, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

सुरक्षित बचपन जागरूकता अभियान-बच्चों को बताए बाल अधिकार और साइबर सुरक्षा के गुर

October 30, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

October 30, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

डीएम डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में बैठक, सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता एवं पर्यटकों की सुविधाओं पर विशेष फोकस

October 29, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

कम्युनिस्ट नेता एवं ‘टिहरी की जनक्रांति’ के लेखक डॉ. गिरिधर पंडित का निधन

October 25, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home