Skip to content
  • Sun. Sep 6th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

महिला कांग्रेसियों का सीएम आवास कूचयूसीसी, महंगाई सहित अनेक मुद्दों को लेकर किया प्रदर्शन

Byjansamvad bureau

Mar 26, 2025 #प्रसंग में

26 मार्च 2025, देहरादून, कांग्रेस की महिला विंग ने आज दून की सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। सीएम आवास घेराव के लिए भारी संख्या में सड़कों पर उतरी महिलाओं ने राज्य में यूसीसी लागू करने का विरोध किया तथा इसे वापस लेने की मांग की। वहीं प्रदेश में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े तमाम सवालों को उठाते हुए सड़कों पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इन महिलाओं का आरोप है कि सरकार ने यूसीसी में लिव इन रिलेशनशिप को सरकारी मान्यता देकर देवभूमि की संस्कृति को तारकृतार करने का काम किया है। शादी से पहले लड़के और लड़कियों को साथकृसाथ रहने की अनुमति दिया जाना सामाजिक व्यवस्था तथा विवाह जैसे बड़े महत्वपूर्ण संस्कारों पर गंभीर चोट पहुंचाने वाली है। उन्होने सरकार से मांग है कि सरकार यूसीसी को वापस ले या फिर इससे लिव इन की वैधता को समाप्त करें।
इन महिलाओं का कहना है कि भाजपा जो कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप लगाती है लेकिन वह खुद भी हिंदूकृमुस्लिम की राजनीति करके तुष्टिकरण की राजनीति करती है। महिलाओं का कहना है कि राज्य में महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस करती हैं तथा महिलाओं पर अत्याचार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वही आम आदमी बढ़ती महंगाई से परेशान है लेकिन सरकार का उस तरफ ध्यान नहीं है। वह मस्जिद और मजार तथा मदरसों की राजनीति में जुटी है। राज्य में पहाड़ी और देसी जैसे मुद्दों को पैदा कर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है पुलिस ने इन महिलाओं को हाथी बड़कला में रोक दिए जाने पर उन्होंने वहीं सड़क पर धरना देकर प्रदर्शन किया।

Post navigation

अनियंत्रित ट्रक ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को कुचला
चोरी के गहने सहित किया गिरफ्तार

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

Sep 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

Aug 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

September 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

August 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home