Skip to content
  • Mon. Jun 8th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

अनियंत्रित ट्रक ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को कुचला

Byjansamvad bureau

Mar 25, 2025 #हादसा

25 मार्च 2025, हल्द्वानी, मुखानी थाना क्षेत्र में कालाढूंगी रोड पर कमलुवागांजा के पासं ट्रक ने बाइक सवार एक व्यक्ति और उसके मासूम बेटे समेत एक अन्य बच्चे को टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
 पुलिस के मुताबिक, मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाला है, जो मुखानी थाना क्षेत्र के हरीपुर नायक क्षेत्र में रहता था और खेतों में बटाईदारी का काम करता था। मृतक की पहचान जय सिंह के रूप में हुई है। जबकि, उसका एक बेटा 15 साल का बताया जा रहा है। जिसकी मौत हुई है। जबकि, एक अन्य बच्चे की भी जान गई है, जो पड़ोस का रहने वाला है।
 बताया जा रहा है कि जय सिंह अपने बेटे और एक अन्य बच्चे के साथ स्कूल की कॉपी-किताब खरीदकर घर लौट रहा था। इसी दौरान कमलुवागांजा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि जय सिंह, उसके बेटे और दूसरे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद ट्रक कब्जे में तो चालक को हिरासत में लिया। पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है।

Post navigation

 तीस मार्च से शुरू होंगे नवरात्रि, इसी दिन शुरू होगा हिंदू नव वर्ष
महिला कांग्रेसियों का सीएम आवास कूचयूसीसी, महंगाई सहित अनेक मुद्दों को लेकर किया प्रदर्शन

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

Jun 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

Jun 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

Jun 5, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

June 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

June 5, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home