Skip to content
  • Sun. May 18th, 2025
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

डुप्लीकेट रूफिंग शीट्स बेचने का गोदाम पकड़ा, मामला दर्ज

Byjansamvad bureau

Apr 12, 2024 #जुर्म

टिहरी, 12 अप्रैल: मुनिकीरेती थाना क्षेत्रांतर्गत ढालवाला में एक नामी कंपनी के नाम से डुप्लीकेट रूफिंग शीट्स बेचने का गोदाम पकड़ा गया है। पुलिस ने कंपनी के अधिकारी कि तहरीर पर गोदाम के मालिक राजेश अग्रवाल के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही गोदाम से नामी कंपनी की नकली 359 रूफिंग शीट्स भी बरामद की है।
इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि महाराष्ट्र विरार निवासी रवि दुखहरण पांडे जिंदल इंडिया लिमिटेड कंपनी के अधिकारी है। जो आज मुनिकीरेती थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी कंपनी के नाम से ढालवाला स्थित सजु स्टील नाम के गोदाम में डुप्लीकेट रूफिंग शीट्स व अन्य सामान बेचा जा रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कंपनी के अधिकारियों के साथ मिलकर गोदाम पर छापेमारी की। इस दौरान कंपनी के अधिकारियों ने जांच में पाया कि गोदाम के अंदर कंपनी के नाम की नकली रूफिंग शीट्स डुप्लीकेसी कर बेचने के लिए रखी गई है। जिससे कंपनी का नाम और छवि बाजार में खराब हो रही है। सरकार को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। गोदाम से 359 नकली रूफिंग शीट्स बरामद होने पर कंपनी के अधिकारी रवि दुखहरण पांडे ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में रूफिंग शीट्स कब्जे में लेकर गोदाम के मालिक राजेश अग्रवाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post navigation

पीएम मोदी की रैली गुरूवार को,सीएम ने लिया रैली स्थल का जायजा
प्रियंका गांधी की रैलियों के बाद बदलेगी प्रदेश में कांग्रेस की फ़िजा : राजीव महर्षि

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

युवक का शव बदरीनाथ धाम क्षेत्र में मिला

May 14, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

जासूसी के आरोप में लक्सर का संदिग्ध गिरफ्तार, कई सूचनाएं लीक होने की आशंका

May 14, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

 तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में सीएम धामी सहित हजारों लोगों ने की शिरकत

May 14, 2025 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

युवक का शव बदरीनाथ धाम क्षेत्र में मिला

May 14, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

जासूसी के आरोप में लक्सर का संदिग्ध गिरफ्तार, कई सूचनाएं लीक होने की आशंका

May 14, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

 तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में सीएम धामी सहित हजारों लोगों ने की शिरकत

May 14, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

भारी सुरक्षा के बीच बाबा रामपाल का आश्रम सील

May 14, 2025 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home