Skip to content
  • Sun. Sep 6th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

पीएम मोदी की रैली गुरूवार को,सीएम ने लिया रैली स्थल का जायजा

Byjansamvad bureau

Apr 10, 2024 #राजनीति

ऋषिकेश, 10 अप्रैल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुरुवार  को ऋषिकेश में होने वाली रैली की तैयारियों में बीजेपी कार्यकर्ता जोरशोर से जुटे हुए हैं। रैली से एक दिन पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी ऋषिकेश पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। रैली स्थल पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और ऋषिकेश मेयर अनिता मंमगईं भी मौजूद रहीं।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों से व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लेकर उनको शाम तक सभी इंतजाम दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सीएम पुष्कर सिंह धामी की तरफ से साफ किया गया है कि पीएम मोदी की सुरक्षा-व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरती जाए।
सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 अप्रैल को होने वाली जनसभा के लिए राज्य के लोगों में उत्साह है। इस जनसभा में जो अपार भीड़ आएगी, वह ऐतिहासिक होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस जनसभा से केवल हरिद्वार, टिहरी और गढ़वाल सीट ही नहीं बल्कि पांचों सीट पर भाजपा जीत का इतिहास रचेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से खास लगाव रहा है, यह किसी से छिपा नहीं है।

Post navigation

पीसीबी के कर्मचारियों को मतदान के बाद सेल्फी भेजना अनिवार्य
डुप्लीकेट रूफिंग शीट्स बेचने का गोदाम पकड़ा, मामला दर्ज

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

Sep 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

Aug 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

September 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

August 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home