Skip to content
  • Sat. Oct 24th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

30 अप्रैल को दिया जाएगा उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षा परिणाम

Byjansamvad bureau

March 20, 2024 #उत्तराखंड बोर्ड

देहरादून, 20 मार्च: उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से लेकर परीक्षाफल को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल को घोषित कर दिए जांएगे।
उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षा के परिणामों को लेकर शिक्षा विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। शिक्षा विभाग के हजारों शिक्षक परीक्षा परिणाम को जल्द से जल्द देने के लिए मूल्यांकन की ड्यूटी पर लगाए गए हैं। प्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 16 मार्च को खत्म हो चुकी हैं। इसके बाद अब परीक्षाओं के मूल्यांकन के काम को लेकर तैयारी की जा रही है। राज्य में करीब 15 दिनों तक मूल्यांकन का काम चलेगा। 10 अप्रैल तक बोर्ड परीक्षा की कॉपियां चेक कर ली जाएंगी। अप्रैल महीने में ही 30 तारीख को परीक्षाफल भी जारी कर दिया जाएगा।
प्रदेश में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की तरफ से 3 हजार से ज्यादा शिक्षकों को मूल्यांकन के काम में लगाया गया है। इस बार प्रदेश में दसवीं कक्षा में 116,379 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं. वहीं 12वीं में कुल 94,768 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। प्रदेश में बोर्ड परीक्षार्थी अपने परीक्षाफल को लेकर इंतजार कर रहे हैं।  30 अप्रैल को  सभी परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म होने जा रहा है।

Post navigation

लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, राजनीतिक दलों से धार्मिक प्रचार न करने की अपील
हरिद्वार लोस सीट पर प्रत्याशी ढूंढने के लिए भटक रही कांग्रेसःत्रिवेन्द्र

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्टएक दिवसीय रोजगार मेले में 40 से अधिक दिव्यांग अभ्यर्थियों ने लिया भाग

October 23, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित

October 23, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

October 23, 2026 rawat sanjay

You missed

10% क्षैतिज आरक्षण : राज्यन्दोलनकारीयों के धरने को हुए 131 दिन पूरे

October 23, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home