Skip to content
  • Fri. Jul 24th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

हरिद्वार लोस सीट पर प्रत्याशी ढूंढने के लिए भटक रही कांग्रेसःत्रिवेन्द्र

Byjansamvad bureau

Mar 20, 2024 #त्रिवेन्द्र सिंह रावत

हरिद्वार, 20 मार्च: बुधवार को हरिद्वार जिला भाजपा की बैठक में लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेन्द्र सिंह ने कहा कि उत्तराखण्ड के पांचों लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा की जीत तय है। जिसे देखते हुए कांग्रेसियों के हाथ पांव फूल रहे है। कांग्रेस अभी भी अपने प्रत्याशी को ढूंढने के लिए भटक रही है। कांग्रेस के सभी दिग्गज चुनाव लड़ने से हाथ पीछे खींच रहे है।
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि वो 23 मार्च को ऑनलाइन नामांकन करेंगे और 26 मार्च को फिजिकल नामांकन करने जाएंगे। हरिद्वार लोकसभा सीट पर अपनी जीत पक्की करने के लिए त्रिवेंद्र सिंह रावत जी जान से जुटे हुए हैं। बुधवार को उन्होंने हरिद्वार के एक निजी पैलेस में चुनावी कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों के साथ-साथ जिले के सभी बीजेपी विधायक मौजूद थे।
कार्यक्रम के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हरिद्वार में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें भाजपा के कार्यकर्ताओं का जोश देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं कार्यकर्ताओं का जोश देखकर, उनका जोश भी दोगुना हो गया है। उन्हें उम्मीद है कि पार्टी कार्यकर्ताओं के जोश की बदौलत ही बीजेपी पीएम मोदी के 400 पार का नारा पूरा करेगी।

Post navigation

30 अप्रैल को दिया जाएगा उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षा परिणाम
भारी मात्रा में चरस व शराब सहित चार गिरफ्तार

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

Jul 14, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण :धरना स्थल पर राज्य आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं को किया याद

Jul 13, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण :धरना स्थल पर राज्य आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं को किया याद

July 13, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष नवनीत गुसाईं का आकस्मिक निधन

July 12, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home