Skip to content
  • Thu. Jul 23rd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

‘एक पेड़ मां के नाम’ के अंतर्गत कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने जनपद पौड़ी में पौधों का किया रोपण

Byrawat sanjay

Aug 7, 2024

आज जो यह पौधे रोपे गये हैं , उनकी सुरक्षा करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है – सौरभ बहुगुणा

पौड़ी, 7 अगस्त: प्रदेश के पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने जनपद पौड़ी में अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत श्रीनगर के श्रीयंत्र टापू, पौड़ी के तल्ली भिताई शहीद कुलदीप रावत के स्मृति वन व रांसी स्टेडियम के समीप पौधों का रोपण किया, साथ ही उन्होंने कलेक्ट्रेट पौड़ी के समीप अपने दादा जी स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पूरे देशभर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया जा रहा है। कहा कि पौधे लगाना बेहद जरूरी है, जससे भविष्य में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकेंगे। कहा कि पेड़ हवा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए कई अलग-अलग तरीकों से काम करते हैं। वायु प्रदूषकों को हटाना और ओजोन के निर्माण को कम करना, कुछ ऐसे तरीके हैं जिनसे पेड़ वातावरण की स्थिति को बेहतर बनाते हैं।

मंत्री ने कहा कि हमें प्रकृति और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। हमने आज जो पौधे रोपे हैं, उनकी देखभाल करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। पौधों की सही देखभाल और संरक्षण से ही हम अपने पर्यावरण को हरा-भरा और स्वस्थ बना सकते हैं। कहा कि देवभूमि उत्तराखंड अपने धर्म, अध्यात्म और संस्कृति के लिए विख्यात है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता आकर्षण को आकर्षित करती है। इसलिए, पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।

मंत्री ने श्रीनगर के श्रीयंत्र टापू में आम, पौड़ी के भिताई तल्ली शहीद कुलदीप रावत स्मृति वन में अमरुद व रांसी स्टेडियम के समीप देवदार पौधों का रोपण किया। उन्होंने सभी लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पौध रोपण करने की अपील की है।

इस मौके पर स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी, डीएफओ सिविल एवं सोयम शिशुपाल सिंह रावत, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा, एसडीओ वन विभाग लक्की शाह, रेंजर भूपेंद्र रावत, सहित अन्य अधिकारी व कार्मिक उपस्थित थे।

Post navigation

भाजपा को 5 सीटें जितवाने का दंड भोग रहे हैं हम :राज्य आंदोलनकारी
यमुना घाटी की पुकार “अबकी बार,आर या पार”

By rawat sanjay

Related Post

उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

Jul 14, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण :धरना स्थल पर राज्य आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं को किया याद

Jul 13, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण :धरना स्थल पर राज्य आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं को किया याद

July 13, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष नवनीत गुसाईं का आकस्मिक निधन

July 12, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home