Skip to content
  • Thu. Oct 22nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

यमुना घाटी की पुकार “अबकी बार,आर या पार”

Byrawat sanjay

August 8, 2024 #10% क्षैतिज आरक्षण

देहरादून, 8 अगस्त: उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त मंच के तत्वावधान में राज्य आंदोलनकारियों को राज्याधीन सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण और चिन्हीकरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण की माँग को लेकर जारी अनिश्चितकालीन धरना आठवें दिवस भी जारी रहा।
आज यमुना घाटी के वरिष्ठ आंदोलनकारी बाल गोविंद डोभाल व राम चन्द्र नॉटियाल शहीद स्मारक पहुंच कर धरने को अपना समर्थन दिया।
वरिष्ठ आंदोलनकारी बाल गोविंद डोभाल ने कहा कि पूरी यमुना घाटी के आंदोलनकारीयों में मुख्यमंत्री के झूठे आश्वासनों से हताश का माहौल है। वह समझ नहीं पा रहें हैं कि मुख्यमंत्री के पद पर बैठा व्यक्ति इस तरह की हरकत कैसे कर सकता है। उन्होंने यमुना घाटी के आंदोलनकारियों से अपील करी की वह तैयार रहें, इस बार बिना एक्ट बने वह वापस नहीं आने वाले।

उत्तरकाशी से आये 75 वर्षीय खुशपाल सिंह परमार ने भी हामी भरी कि वह भी देहरादून के चक्कर लगा लगा कर परेशान हो चुके हैं वह “अब की बार- आर या पार” के मूड से यहाँ पहुंचे हैं।
धरने के संयोजक क्रांति कुकरेती ने बताया कि अन्य जिलों के आंदोलनकारी भी उनके संपर्क में हैं और वह भी जल्द अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने शहीद स्मारक में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। उन्होंने सभी आंदोलनकारी साथियों का आह्वान करते हुऐ कहा कि आगामी 10 अगस्त शनिवार को प्रातः 11बजे से एक बैठक शहीद स्मारक में आहूत की जायेगी, जिसमें इस आंदोलन के दूसरे चरण की रूपरेखा तैयार की जायेगी।

आज के धरने में प्रतापनगर से शिवराज सिंह रावत, उत्तरकाशी से खुशपाल सिंह परमार,शैलेंद्र सिंह, क्रांति कुकरेती, सुरेंद्र सिंह पवार,ललित चंद्र जोशी, रामचंद्र भट्ट, क्रांति अभिषेक बिष्ट,खुशपाल सिंह पवार, रामचंद्र नौटियाल, रामचंद्र भट्ट, विनोद असवाल, शैलेंद्र सिंह,कौशल्या देवी, अंबुज शर्मा, पूरन सिंह लिंगवाल, सुधीर नारायण शर्मा, दुर्गा बहादुर क्षेत्री, ललित मोहन गैरोला, सुरेंद्र सिंह रावत, सुनीता ठाकुर, हरीश पंत, बाल गोविंद, ओमी उनियाल, जगदीश चौहान, रेनू नेगी, शेर सिंह रावत, पुष्प राज बहुगुणा, प्रदीप कुकरेती आदि उपस्थित रहे।

कल क्या हुआ था धरने में जानने के लिये नीचे दिये लिंक पर टच करें

भाजपा को 5 सीटें जितवाने का दंड भोग रहे हैं हम :राज्य आंदोलनकारी

Post navigation

‘एक पेड़ मां के नाम’ के अंतर्गत कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने जनपद पौड़ी में पौधों का किया रोपण
सम्मान नहीं दे सकते तो मना कर दें मुख्यमंत्री: राज्य आंदोलनकारी

By rawat sanjay

Related Post

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

21 से 26 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में होंगे शिविर

October 15, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home