Skip to content
  • Sun. Sep 6th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

सूचना आयोग की सख़्ती के बाद हरकत में आया विश्वविद्यालय

Byrawat sanjay

Jun 27, 2024

देहरादून, 27 जून: सूचना आयोग के मार्फ़त उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन पर मिली गड़बड़ी सामने आने पर उच्च शिक्षामंत्री धन सिंह रावत भी हरकत में आये और उन्होंने भी पूरे मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति को इस मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने उत्तर पुस्तिकाओं का गलत मूल्यांकन करने वाले परीक्षकों को 10 साल के लिए डीबार्ड करने के सख्त निर्देश दिए हैं, साथ ही उच्च शिक्षा मंत्री ने कुलपति को विश्वविद्यालय में स्थाई परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति के लिए भी कहा है।

मूल्यांकन में गड़बड़ी एक बड़ी चूक

उच्च शिक्षा मंत्री ने श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में परीक्षा मूल्यांकन में गड़बड़ी को एक बड़ी चूक बताया। उन्होंने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति को जांच के निर्देश दे दिए हैं। जांच के बाद जो भी पहलू सामने आएंगे उसके आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में लापरवाही बरतने वालों परीक्षकों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं जिससे भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति ना हो सके ।

क्या था यह मामला

पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में लगातार मिल रही गड़बड़ी की शिकायतों और राज्य लोक सूचना आयुक्त योगेश भट्ट की फटकार के बाद बाद बुधवार को श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी सख्त हो गए। वैसे तो विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. वीपी श्रीवास्तव ने बीते 22 जून को विवि के कुलपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया था, लेकिन विवि की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन संबंधी कार्य के चलते उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया गया था।
अब राज्य लोक सूचना आयुक्त योगेश भट्ट के आदेशों के बाद कुलपति प्रो. एनके जोशी ने गलत जवाब पर भी खटाखट नंबर देने का मामले में परीक्षा नियंत्रक को दोषी मानते हुए कार्यमुक्त कर दिया तो वहीं लोक सूचना अधिकारी को भी बदल दिया।

अब शिक्षकों का होगा सत्यापन

कुलपति ने यह भी बताया कि माननीय मंत्री के निर्देश दिये हैं कि एजुकेशन क्वालिटी से कोई भी समझौता न करते हुऐ विश्विद्यालय से संबद्ध सभी निजी शिक्षण संस्थानों में कार्यरत सभी फैकेल्टी का फिजिकल वेरीफिकेशन करवाया जाये, जिससे यह पता चल सके कि निजी शिक्षण संस्थानों में तैनात फैकेल्टी यूजीसी व विश्वविद्यालय के मानकों के अनुरूप नियुक्त की गई है या नहीं। जिन संस्थानों में यूजीसी के मानकों के अनुरूप फेकल्टी नहीं पाई जायेगी, उन संस्थानों की मान्यता मानक पूर्ण होने तक निलंबित रहेगी। इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन कर सभी संबंधित निजी संस्थानो की जांच के निर्देश दे दिए हैं।

प्रो. चतर सिंह नेगी बने नए परीक्षा नियंत्रक

प्रो.वीपी श्रीवास्तव की जगह विवि के ऋषिकेश परिसर के वाणिज्य संकाय के प्रो.चतर सिंह नेगी को अग्रिम आदेशों तक विश्वविद्यालय का परीक्षा नियंत्रक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Post navigation

निदेशक यातायात ने की दून की यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक
फिर बुलडोजर एक्शनः गब्बर सिंह बस्ती से हटाया अतिक्रमण

By rawat sanjay

Related Post

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

Sep 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

Aug 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

September 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

August 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home