Skip to content
  • Thu. Oct 22nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

फिर बुलडोजर एक्शनः गब्बर सिंह बस्ती से हटाया अतिक्रमण

Byjansamvad bureau

June 27, 2024 #प्रसंग में

देहरादून, 27 जून: स्थानीय लोगों के उग्र विरोध प्रदर्शन के कारण 2 दिन तक काठ बांग्ला क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई लेकिन गुरूवार काके यहां एमडीडीए और शासन-प्रशासन का बुलडोजर फिर एक्शन में देखने को मिला।
गुरूवार सुबह एमडीडीए के अधिकारियों की टीम तीन बुलडोजर और भारी पुलिस फोर्स के साथ गब्बर सिंह बस्ती पहुंची और अवैध निर्माण की ध्वस्तिकरण की कार्यवाही शुरू कर दी गई। बीते सोमवार को यहां एनजीटी के निर्देश पर एमडीए द्वारा रिस्पना किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई तथा 26 निर्माण ध्वस्त कर दिए गए थे। क्षेत्र में लगभग 450 के आसपास अवैध निर्माण बताये जा रहे हैं। लेकिन अब सिर्फ उन्हीं निर्माण को तोड़ा जा रहा है जो 2016 के बाद किए गए हैं।
पिछली बार जब सोमवार को यहां ध्वस्तिकरण की कार्रवाई की गई थी उसके अगले दिन क्षेत्र के लोगों ने कैनाल रोड पर जाम लगाकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया था। जिसके कारण 2 दिन ध्वस्तिकरण की कार्यवाही स्थगित रही लेकिन गुरूवार को इसे फिर से शुरू कर दिया गया है। एमडीडीए के अधिकारियों द्वारा अभी 50 अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की बात कही जा रही है। अधिकारी मौके पर ही लोगों के कागजों का भी सत्यापन कर रहे हैं। उनका साफ कहना है कि जो भी निर्माण 2016 के बाद किया गया है उसे तोड़ा जाएगा। मौके पर तीन बुलडोजर ध्वस्तिकरण कार्य में लगे हुए हैं।
उधर जिन लोगों के आशियानों को तोड़ा जा रहा है। उनका कहना है कि ऐसे मौसम में जब बरसात शुरू हो चुकी है वह अपने बच्चों और बुजुर्गों को लेकर कहां जाएंगे, प्रशासन को उन्हें थोड़ा समय देना चाहिए था। उल्लेखनीय है कि काठ बांग्ला क्षेत्र में जिस जगह यह अतिक्रमण हटाया जा रहा है उसे रिस्पना रिवर फ्रंट डेवलपमेंट योजना के लिए चिन्हित किया गया है लेकिन यह काम नहीं हुआ और अवैध बस्तियां बसती चली गई। एमडीडीए के अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दो-तीन दिन में इसे पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कर लिया जाएगा।

Post navigation

सूचना आयोग की सख़्ती के बाद हरकत में आया विश्वविद्यालय
उत्तराखंड में अब 65 साल में रिटायर होंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

21 से 26 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में होंगे शिविर

October 15, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home