आज कई सामाजिक संगठनों के द्वारा शहीद स्थल पर बैठक आहूत की गई जिसमें पीपुल्स फोरम उत्तराखंड , एस एफ आई , आंगनबाड़ी संगठन , संवैधानिक अधिकार मंच , गैरसैण अभियान , CAA के विरोधी संगठन, बेरोजगार संगठन, आदि उपस्थित थे, जिसमे उत्तराखंड संयुक्त संगठन मोर्चा का गठन किया गया।

जिसमे हिमांशु चौहान, दौलत कुँवर, मनोज ध्यानी,रजिया बेग, रईस फातिमा, नजमा खान, सचिन थपलियाल, गीता बिष्ट, लताफ़त हुसेन, प्रमिला रावत,को लेकर संयोजक मंडल बनाया गया। संयोजक मण्डल ने यह तय किया कि कल दिनांक 13/03/2020 को प्रातः 11 बजे से 02 बजे तक गांधी पार्क में धरना दिया जाएगा। आज बैठक में शासन प्रशासन के दमनकारी कदम की कड़े शब्दों में निदा करते हुए यह फैसला लिया गया कि सभी सगंठन लामबंद हो कर सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध करँगे। बैठक में जयकृत कंडवाल,त्रिलोचन भट्ट, सरदार खान ,रेखा नेगी ,इन्द्रेश मैखुरी, शांति प्रसाद भट्ट,कैलाश, सितारा, महसूदन,अमीर वाला,शाहना,ए वी जुयाल, गिरीश मेंदोला ,राजेन्द्र प्रधान,रविन्द्र प्रधान, बृज मोहन नेगी,हरीश रावत ,सुनील ध्यानी, मधन भंडारी,इतात खान, मुस्लिम कलोनी पार्षद अरशद,यामीन ,सरदार खान,मनोरमा, लक्ष्मी आदि लोग मौजूद रहे। बैठक का संचालन पीपुल्स फोरम उत्तराखंड के संयोजक जयकृत कंडवाल ने किया।

https://jansamvadonline.com/protest/demonstrated-to-demand-for-cancellation-of-forest-guard-recruitment-examination/