Skip to content
  • Fri. Apr 24th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

मुठभेड़ में घायल बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार,दूसरा फरार

Byjansamvad bureau

Apr 10, 2025 #प्रसंग में

हरिद्वार 10 अप्रैल: गुरूवार अलसुबह रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस फरार बदमाश को तलाश करने में जुट गयी है।  बताया गया है कि घायल बदमाश व उसका साथी  पिछले दिनों रुड़की में हुई बाइक लूट की घटना में शामिल थे।
रुड़की पुलिस के अनुसार रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में बीती तीन अप्रैल को बदमाशों ने एक बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लूटेरों की तलाश शुरू कर दी। लूटेरों की तलाश के लिए कोतवाली सिविल लाइन पुलिस द्वारा एक विशेष टीम बनाकर क्षेत्र में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में गुरुवार की सुबह लगभग चार बजे नहर पटरी पर संदिग्धों  की तलाशी ली जा रही थी। पुलिस के अनुसार इस बीच स्कूटी सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों ने पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल नाकाबंदी की गई। सूचना मिलते ही सोलानी पुल के पास दूसरी पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को रोकने का प्रयास किया गया। इस पर दोनों आरोपी अपनी स्कूटी छोड़कर जंगल की तरफ भाग निकले। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर संदिग्ध लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस टीम द्वारा भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की गई। पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लग गई। जिस बदमाश के पैर में गोली लगी उसका नाम अगम रावल उम्र 23 वर्ष पुत्र वीरमपाल है। वो अगम ग्राम कोंडा हरियाणा का रहने वाला है। अगम रावल को गिरफ्तार कर लिया गया। इसी दौरान मौका पाकर उसका अगम का साथी फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। हरिद्वार एसएसपी ने बताया कि बाइक लूट घटना में शामिल बदमाशों की तलाश की जा रही थी। गुरूवार की अलसुबह सोलानी पार्क स्थित नहर पटरी पर पुलिस संदिग्धों की तलाशी ले रही थी। इसी दौरान स्कूटी पर आ रहे लूट में शामिल दो बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दी। बदमाशों की घेराबंदी करते हुए जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हुआ है। उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Post navigation

बारिश और ओलावृष्टि ने पहाड़ी क्षेत्रों में जमकर मचाई तबाही
जिलाधिकारी ने अवगत कराया बाल विकास विभाग के बारे में

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

Mar 21, 2026 Jan Samvad Desk

You missed

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

March 21, 2026 Jan Samvad Desk
उत्तराखंड

जनता दर्शन में गूंजे फर्जी प्रमाण पत्र, जमीन और ठगी के मामले; एडीएम ने जांच के दिए आदेश

March 16, 2026 Jan Samvad Desk

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home