Skip to content
  • Thu. Oct 22nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

रहस्यमय परिस्थितियों में लापता छात्र दिल्ली में मिला

Byjansamvad bureau

March 23, 2025 #प्रसंग में

23 मार्च 2025, हल्द्वानी, शहर के प्रतिष्ठित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) का छात्र 20 मार्च को रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था। छात्र की स्कूटी व कापी-किताबें गोरापड़ाव बाईपास के जंगल में जली मिली थी। तब से पुलिस व एसओजी उसकी तलाश कर रही थी। शनिवार देर रात पुलिस ने छात्र को दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि छात्र ने स्कूटी व किताबें खुद फूंकी। छात्र को आज स्वजन के सुपुर्द कर दिया जाएगा। टीपीनगर चौकी क्षेत्र के जीतपुर नेगी महादेव एनक्लेब वार्ड नंबर 56 निवासी योगेश मिश्रा शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी हैं। उनका 15 वर्षीय इकलौता बेटा यथार्थ मिश्रा दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में कक्षा नवीं का छात्र है। यथार्थ की परीक्षाएं चल रही हैं। गुरुवार को छात्र घर से स्कूल के लिए निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। घर नहीं पहुंचने पर स्वजन को चिंता हुई और अपने स्तर से तलाशी शुरू कर दी। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने कंट्रोल रूम में लगे फुटेज खंगाले। जिसमें छात्र गोरापड़ाव बाईपास के जंगल की ओर जाता दिखा। देर रात स्वजन और पुलिस इस क्षेत्र में पहुंची तो जंगल के किनारे छात्र की स्कूटी और कापी किताबें जली मिली थीं। जंगल की खाक छानने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी के मदद से छात्र की तलाश शुरू की।
कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि छात्र को शनिवार देर रात दिल्ली से बरामद कर लिया गया है। वह पापा की डांट से नाराज होकर घर से भागा था। स्वजन व पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने अपनी स्कूटी जलाई। घर से भागने से पहले छात्र ने अपनी मां के फोन पे से अपने अकाउंट में पैसे भी ट्रांसफर कर लिए थे।

Post navigation

धामी सरकार के 3 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूवमेंट को आगे बढ़ाया और युवाओं के बीच पहुंचकर पुश-अप्स लगाए
भाजपा सरकार ने तीन साल में प्रदेश के समाज को बांटने का काम किया, यही उनकी उपलब्धि है: हरीश

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

21 से 26 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में होंगे शिविर

October 15, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home