Skip to content
  • Sun. Sep 6th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

भाजपा सरकार ने तीन साल में प्रदेश के समाज को बांटने का काम किया, यही उनकी उपलब्धि है: हरीश

Byjansamvad bureau

Mar 23, 2025 #प्रसंग में

23 मार्च 2025, देहरादून, भाजपा सरकार के 3 साल पूरा होने पर मनाये जा रहे जश्न पर कांग्रेस नेताओं ने तीखी प्रतिक्रियाएं व्यक्त करते हुए कहा है कि राज्य के लोगों का एक तरफ बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से हाल बेहाल है और सरकार कह रही है कि उसने बेमिसाल काम किया है। भाजपा सरकार देश और प्रदेश के समाज को बांटने का जो काम कर रही है यही उसकी सबसे बड़ी उपलब्धियां है।
पूर्व सीएम हरीश रावत का कहना है कि भाजपा ने सत्ता में आने के बाद लव जेहाद लैंड, जेहाद और थूख जेहाद के साथ पेशाब जेहाद तक न जाने कितने जेहाद छेड़ रखे हैं। कभी मजार तो कभी मदरसे उसके निशाने पर हैं। कभी मस्जिद तो कभी मुल्लाकृमौलवी, भाजपा नेताओं और सरकार के पास जैसे इसके अलावा कोई काम करने को नहीं है। उनका कहना है कि अब प्रदेश की जनता को भाजपा हटाओ जेहाद की जरूरत है।
उधर नेता विपक्ष यशपाल आर्य का कहना है कि प्रदेश के युवा बेरोजगार रोजगार के लिए भटक रहे हैं। प्रदेश में महंगाई की मार से लोग परेशान हैं जिसका कोई समाधान सरकार के पास नहीं है। वहीं राज्य में भ्रष्टाचार की गंगा बह रही है और सरकार में बैठे मंत्री और अधिकारी आए दिन भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे रहते हैं। सरकार किस बात का जश्न मना रही है प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है।
उधर कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह का कहना है कि भाजपा के नेता झूठ और मिथ्या प्रचार का जश्न मना रहे हैं। सरकार समाज में विभाजन का जहर फैला रही है तथा भाजपा के पास कोई उपलब्धि नहीं है वह सिर्फ हिंदूकृमुसलमान की राजनीति करने वाली पार्टी है। उसका जन सरोकारों से कोई वास्ता नहीं है।

Post navigation

रहस्यमय परिस्थितियों में लापता छात्र दिल्ली में मिला
सड़क दुर्घटना में घायल नवविवाहिता की इलाज के दौरान मौत, पति की हालत गंभीर

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

Sep 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

Aug 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

September 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

August 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home